Virat Kohli vs Dhoni Net Worth: विराट कोहली और एमएस धोनी क्रिकेट के दो सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। कोहली अभी भी भारत के लिए खेल रहे हैं, जबकि धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उनके फैंस सिर्फ क्रिकेट स्टेडियम तक नहीं बल्कि स्टेडियम से बाहर भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाले प्लेयर्स में से हैं।
कोहली और धोनी दोनों ने क्रिकेट पर गहरा प्रभाव डाला है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर धोनी और विराट में से किसकी नेट वर्थ ज्यादा है और इनकी बिजनेस कौन-कौन से हैं।

कोहली और धोनी की इतनी है नेट वर्थ
सियासत की रिपोर्ट के अनुसार, कोहली की कुल संपत्ति धोनी से थोड़ी ज्यादा है। साल 2024 तक कोहली की कुल संपत्ति करीब 1,090 करोड़ रुपये है, जबकि धोनी की कुल संपत्ति 1,060 करोड़ रुपये है। हालांकि, दोनों दिग्गज सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं, जो 1,250 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर बने हुए हैं।
कोहली टीम इंडिया के साथ अपने अनुबंध से सालाना 7 करोड़ रुपये कमाते हैं, साथ ही प्रति टेस्ट मैच 15 लाख रुपये, प्रति वनडे 6 लाख रुपये और प्रति टी20 से 3 लाख रुपये कमाते हैं। आरसीबी के साथ उनके आईपीएल अनुबंध से उन्हें हर सीजन में 15 करोड़ रुपये मिलते हैं।
इसके अलावा धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वे CSK(चिन्नेई सुपर किंग) से आईपीएल में खेलकर लगभग 12 करोड़ रुपये हर साल कमाते हैं।
इन ब्रांड्स के साथ भी जुड़े हुए हैं कोहली
कोहली 20 बड़े ब्रांड के साथ जुड़े हुए हैं। जिसमें मिंत्रा, ड्यूरोफ्लेक्स, प्यूमा, ऑडी इंडिया, स्टार स्पोर्ट्स, हिमालय, वोलिनी जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं।
इन ब्रांड्स के साथ जुड़े हैं धोनी
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो ब्रांड की लिस्ट कोहली से ज्यादा है। धोनी सोनाटा, इंडिया सीमेंट्स, ओरियो, ओरिएंट, dream11, रीबॉक, अनअकैडमी, मास्टरकार्ड इंडिया, रिवाइटल जैसे 25 से ज्यादा बड़े ब्रांड के साथ जुड़े हुए हैं।
कोहली ने इन कंपनियों में किया है इंवेस्ट
जनसत्ता की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली ने गैलेक्टस फनवेयर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नामक एक बेंगलुरु की कंपनी में निवेश किया, जो मोबाइल प्रीमियर लीग (MPL) नामक फैंटेसी वेबसाइट का मालिक है। इसके अलावा कोहली ने यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज (USPL) नामक एक फैशन स्टार्टअप में भी निवेश किया है। उन्होंने अक्टूबर 2020 में स्टार्टअप में 19.30 करोड़ रुपये का भारी निवेश किया।
कोहली देश भर में जिम, फिटनेस सेंटर और यहां तक की रेस्तरां के भी मालिक हैं। उनका हालिया सबसे चर्चित निवेश ऑनलाइन बीमा एग्रीगेटर डिजिट इंश्योरेंस में है। इन सबके अलावा कोहली के पास लग्जरी कार जैसे Audi R8 V10 और आलीशान घर भी है।
धोनी ने यहां किया है इंवेस्ट
अपने शांत व्यक्तित्व के साथ धोनी एक मजबूत ब्रांड एंबेसडर बने हुए हैं। वह Ads से सालाना 225 करोड़ रुपये कमाते हैं। एमएस धोनी का अपने घर रांची में माही रेजीडेंसी नाम का एक मिड-रेंज होटल है। यह एयरबीएनबी, ओयो और मेक माई ट्रिप जैसे लोकप्रिय हॉस्पिटैलिटी प्लेटफार्मों पर लिस्ट है। इसके अलावा धोनी ने बेंगलुरु में एमएस धोनी ग्लोबल स्कूल भी खोला है। धोनी देशभर में 200 से ज्यादा लोकेशन में जिम चेन चलाते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
