Virat Kohli Net Worth: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। कोहली ने 113 टेस्ट मैचों में कुल 9230 रन बनाए है, और उनका ऐवरेज 46.8 का रहा है। वे भारत की टेस्ट इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ही BCCI को टेस्ट से संन्यास लेने के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि, BCCI ने उन्हें दोबारा अपने फैसले पर विचार करने को कहा था। दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाने वाले विराट कोहली न सिर्फ खेल के मैदान में, बल्कि कमाई के मामले में भी टॉप पर हैं।
विराट कोहली की नेटवर्थ (Virat Kohli Net Worth Detail)

विराट कोहली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक हैं। उनकी लोकप्रियता किसी फिल्मी सितारे से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'किंग कोहली' की कुल संपत्ति करीब 1050 करोड़ रुपये बताई जाती है।
विराट कोहली को बीसीसीआई से मिलते हैं इतने पैसे
विराट कोहली को बीसीसीआई 7 करोड़ रुपये सालाना और 15 करोड़ रुपये उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से मिलते हैं। कोहली हर एंडोर्समेंट के लिए 7 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। सालाना उनकी ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई 200 करोड़ रुपये के आसपास होती है।
कई बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं विराट कोहली
क्रिकेट के मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर विराट कोहली, ब्रांड्स की दुनिया में भी उतने ही पॉपुलर हैं। वे कई बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं और अलग-अलग बिजनेस में निवेश भी कर चुके हैं। इनमें Puma, Audi, American Tourister, Too Yum भी शामिल है। उन्होंने कई स्टार्टअप्स जैसे कि Digit Insurance, Rage Coffee, Myntra, Nueva (रेस्तरां) और अन्य तकनीकी कंपनियों में निवेश किया है।
विराट कोहली के पास हैं करोड़ों की लग्जरी कारें (Virat Kohli Car Collection)
विराट कोहली सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पास कई महंगी और स्टाइलिश कारें हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। उनके कार कलेक्शन में Lamborghini Huracan शामिल है जिसकी कीमत करीब ₹3.22 करोड़ है। इसके अलावा Porsche 911 भी है, जोकि लगभग ₹3.51 करोड़ की है और Bentley Continental GT जिसकी कीमत ₹4.04 करोड़ है। इसके अलावा Bentley Flying Spur और Audi R8 V10 भी उनके कार कलेक्शन में है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications