नई दिल्ली, सितंबर 02। भारतीय क्रिक्रेटर विराट कोहली के नए बिजनेस प्लान का खुलासा हुआ है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, विराट ने भारतीय सिनेमा के महानतम गायक किशोर कुमार का मुंबई के जुहू स्थित घर गौरी कुंज में एक बड़ा हिस्सा रेंट पर लिया है। विराट यहां एक रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी मे हैं। विराट कोहली एक कामयाब क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक बिजनेसमैन भी हैं, उन्होंने रेस्टोरेंट के अलावा भी कई बिजनेसेस में इन्वेस्ट किया है।
5 साल के लिए हुआ है करार
दिवंगत किशोर कुमार जी के बेटे अमित कुमार ने विराट को घर किराए पर देने की पुष्टी की है। इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक विराट और अमित कुमार के बीच जगह को लेकर 5 साल का करार हुआ है। विराट और कुमार के बिच घर किराए पर लेने की बातचित कुछ महीने पहले शुरू हुई थी। जिसके बाद रेस्टोरेंट खोलने की योजना के लिए घर को किराए पर देने की बात फाइनल हुई।
अगले महीने हो सकती है शुरूआत
रिपोर्ट के अनुसार बंगले में रेस्टोरेंट के रिनोवेशन का काम चल रहा है। अगले महीने कभी भी इस नए बिजनेस की शुरूआत हो सकती है। विराट पहले से ही One8 Commune नाम का रेस्टोरेंट चेन चलाते हैं। रेस्टोरेंट चेन के आधिकारिक इंस्टाग्राम बायो से संकेत मिल रहें हैं कि जुहू में चेन का एक और ब्रांच खुलने के लिए तैयार हो रहा है। विराट के रेस्टोरेंट चेन के ब्रांच दिल्ली, कोलकाता और पुणे पहले से हैं।
और भी बिजनेस से जुड़े हैं कोहली
कोहली ने दिल्ली में नुएवा पंजाबी रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। इस रेस्टोरेंट में पंजाबी खाना मिलता है। पंजाबी खाने के साथ ही दिल्ली का यह रेस्टोरेंट साउथ अमेरिकन और अन्य कॉन्टिनेंटल डिशेज के लिए प्रशिद्ध है। विराट ने रेस्टोरेंट चेन के अलावा कई अन्य बिजनेस में भी इन्वेस्ट किया है। विराट कपड़ों और जूतों के नए ब्रांड Wrogn के भी को-फाउंडर हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
