नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया भर में सबसे अधिक पैसा कमाने वाले क्रिकेटरों में शामिल हैं। विज्ञापनों वगैरह से कमाई रही अलग उन्हें बीसीसीआई से मिलने वाली सैलेरी भी काफी अधिक है। कोहली की सैलेरी मौजूदा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की कुल सैलेरी के मुकाबले 11 गुना से ज्यादा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 2020-21 के लिए अपनी नेशनल टीम के खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किए। नई लिस्ट में कई खिलाड़ियों का प्रमोशन हुआ तो कुछ खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ही नहीं मिला। पीसीबी की तरफ से जारी किए गए कॉन्ट्रैक्ट्स के आधार पर ही पता चला कि विराट कोहली की सैलेरी पाकिस्तान की पूरी टीम से कहीं ज्यादा है। आइये जानते हैं कितना कमाते हैं विराट कोहली और कितनी है पूरी पाकिस्तान टीम की सैलेरी।
कितनी सैलेरी देता है बीसीसीआई
भारतीय कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई टीम के खिलाड़ियों को काफी अच्छी सैलेरी देता है। बीसीसीआई टोटल 4 ग्रेड में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट देता है और इन्हीं ग्रेड में खिलाड़ियों को रखा जाता है। उदाहरण के लिए सबसे ऊपर ग्रेड ए प्लस में इस समय तीन खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें कोहली के अलावा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और स्टार बॉलर जसप्रीत बुमरास शामिल हैं। इन तीनों खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये की सैलेरी मिलेगी। वहीं ग्रेड ए में 11 खिलाड़ी रखे गए जिन्हें साल में 5 करोड़ रुपये की सैलेरी मिलेगी। ग्रेड बी में शामिल 5 खिलाड़ियों को 3 करोड़ और ग्रेड सी में शामिल 8 खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये की सालाना सैलरी मिलेगी।
ऐसे सैलेरी देता है पीसीबी
वहीं पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों को 3 कैटेगरी यानी ग्रेड में रखा है। इसी आधार पर उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिए गए हैं। पीसीबी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में तीन ग्रेड हैं। इनमें ए ग्रेड में 3 खिलाड़ी हैं, जिन्हें 11 लाख रुपये (पाकिस्तानी) की सैलेरी मिलेगी, जो भारतीय रुपये के मुकाबले केवल 5.13 लाख रुपये ही हैं। कैटेगरी बी में शामिल 9 खिलाड़ियों को सालाना सैलेरी 7.50 लाख रुपये (3,49,788 भारतीय रुपये) और सी ग्रेड कैटेगरी के 6 खिलाड़ियों को 5.50 लाख रुपये (2,56,511 भारतीय रुपये) मिलेंगे। पीसीबी ने टोटल 18 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है।
कोहली की 'विराट' सैलेरी
अगर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट देखें तो पाकिस्तान की पूरी टीम की सैलेरी भारतीय करेंसी में 62.26 लाख रुपये है। जबकि भारतीय टीम के सबसे कम ग्रेड वाले खिलाड़ी को भी 1 करोड़ रुपये सालाना मिलेंगे। इस लिहाज से पाकिस्तान की पूरी टीम की 62.26 लाख रुपये की सैलेरी के मुकाबले कोहली की सैलेरी है 7 करोड़ रुपये जो करीब 11.24 गुना है। बता दें कि विराट कोहली सालाना सैलेरी के अलावा विज्ञापनों से भी अच्छा खासा कमाते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
