नई दिल्ली, मार्च 30। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 2020 में लगभग 23.8 करोड़ डॉलर से गिर कर 2021 में 18.6 करोड़ डॉलर रह गयी है। हालांकि, स्टार बल्लेबाज ने लगातार पांचवें साल भारत के टॉप सेलिब्रिटी एंडोर्सर के रूप में अपनी जगह बरकरार रखी है। इसके उलट इस दौरान एमएस धोनी की ब्रांड वैल्यू बढ़ कर 6.1 करोड़ डॉलर हो गयी। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी आराम से भारत में टॉप पांच सेलिब्रिटी ब्रांड एंडोर्सर्स की सूची में शामिल हो गए। ऐसी अफवाहें थीं कि धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) छोड़ दिया। लेकिन उन्होंने पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को जीत दिला कर और राष्ट्रीय टीम के लिए एक मेंटर की भूमिका में परिवर्तन करके इन अटकलों पर विराम लगा दिया।
सचिन तेंदुलकर
माना जा रहा है कि धोनी सचिन तेंदुलकर की तरह एक ऑल टाइम ब्रांड बन गए हैं। जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने 2021 में ब्रांड एंडोर्समेंट और फीस में वृद्धि दर्ज की, उनके पूर्व साथी कोहली को दो मोर्चों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इनमें मैदान पर खराब बल्लेबाजी और कप्तानी छोड़ते समय विवादों की एक कड़ी शामिल है। उन्होंने खेल के सभी प्रारूपों से कप्तानी छोड़ दी है।
ये हैं लिस्ट में बाकी दिग्गज
कोहली ने इस रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा, बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (15.8 करोड़ डॉलर) ने 2021 में दूसरे स्थान पर छलांग लगाई और अक्षय कुमार (14 करोड़ डॉलर) तीसरे स्थान पर पहुंच गए। डफ एंड फेल्प्स (ए क्रोल बिजनेस) की नवीनतम सेलिब्रिटी ब्रांड रैंकिंग रिपोर्ट के अनुसार गंगूबाई काठियावाड़ी की अभिनेत्री आलिया भट्ट (6.8 करोड़ डॉलर) ने शाहरुख खान को हटा कर चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया और 2021 में सबसे अधिक ब्रांड वैल्यू वाली महिला सेलिब्रिटी बन गईं। अन्य खेल हस्तियों में, ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु (2.2 करोड़ डॉलर) 20वें स्थान पर रहीं।
कुल कितनी है वैल्यू
2021 में टॉप 20 भारतीय हस्तियों की कुल ब्रांड वैल्यू 1.2 अरब डॉलर है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 13 फीसदी अधिक है। डफ एंड फेल्प्स की रिपोर्ट के अनुसार 2020 में 357 प्रोडक्ट ब्रांडों के मुकाबले टॉप 20 हस्तियों द्वारा प्रोडक्ट ब्रांड के विज्ञापन की कुल संख्या 2021 में बढ़कर 376 हो गई। यह वृद्धि नए युग की कंपनियों में एंडोर्समेंट के कारण रही, जो लगभग 12 फीसदी तक बढ़ गई।
कोहली की वैल्यू घटेगी
जानकार मान रहे हैं कि कोहली की ब्रांड वैल्यूएशन नीचे आई है। यह होना तय है। वह अब भारत के कप्तान नहीं करता हैं। उनके पास अब आरसीबी की कमान भी नहीं है। नए नाम आज इस लिस्ट में शामिल हो रहे हैं। जैसे-जैसे नये नाम अपनी ब्रांड वैल्यू को बढ़ाएंगे, कोहली की जगह कमजोर होगी। यह सब खेल का हिस्सा है। खेल के हिस्से को ब्रांडिंग कहा जाता है।
क्या होती है ब्रांड वैल्यू
ब्रांड वैल्यू सीधे नजरों, फोकस और केमिस्ट्री के लिए प्रपोर्शनल है जो ब्रांड अपने उपयोगकर्ताओं और प्रशंसकों के बीच बनाने में सक्षम है। विराट कोहली के अलावा अन्य क्रिकेटरों की में धोनी 5वें नंबर पर, सचिन तेंदुलकर 8वें नंबर पर और रोहित शर्मा 13वें हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications