Viral News: कई स्टूडेंट्स विदेश में हायर एजुकेशन के लिए जाते हैं। सिर्फ यही नहीं, स्टूडेट्स तो पढ़ाई के बाद वहीं, जॉब करते हैं ताकि उन्हें अच्छा पैकेज मिले। हाल ही में, भारत की रहने वाली एक लड़की को ब्रिटेन में रहने की ऐसी बेताबी है कि वह हर हाल में अब ब्रिटेन में रुकना चाहती है। वह ब्रिटेन में सिर्फ रहने के लिए फ्री में जॉब करने को भी तैयार है। भारतीय छात्रा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। आइए इस वायरल पोस्ट के बारे में आपको बताते हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है भारतीय छात्रा का पोस्ट
भारतीय छात्रा स्वेता कोतंदन ने अपने बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि साल 2021 में यूके में पढ़ाई करने गई थी। फिर वहीं, 2022 में ग्रेजुएशन होने के बाद से यह यूके में जॉब के लिए वीजा के लिए ट्राई कर रही है, लेकिन इस छात्रा को अभी तक वीजा नहीं मिला है।

ऐसे में यूके से निकाले जाने के डर से इस छात्रा ने यहां एक महीने तक फ्री में काम करने की अनोखी बात सामने रखी है। उन्होंने ये भी पोस्ट में लिखा कि अगर काम पसंद नहीं आया तो कंपनी उसे बिना किसी सैलरी और नोटिस के बाहर निकाल सकती है। इतना ही नहीं इस छात्रा ने यह भी कहा है कि वह ओवरटाइम भी करेगी और वीक ऑफ भी नहीं लेगी।
श्वेता ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा है, 'एक महीने के लिए मुझे हायर कर लो, अगर काम ठीक ना लगे तो तुरंत बाहर कर देना, मैं कोई सवाल नहीं करूंगी, क्योंकि मेरा ग्रेजुएट वीजा अगले तीन महीने में खत्म हो रहा है, प्लीज इस पोस्ट को शेयर करो, मैं यूके में ही रहना चाहती हूं,' बता दें, यह पोस्ट छात्रा ने एक महीने पहले पोस्ट किया था, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।
लोगों ने दिए ये रिएक्शन
एक ने इस पोस्ट पर कमेंट करके लिखा कि यह बेतुका है कि आपको इस देश में रहने के लिए मुफ्त में काम करने या इतने घंटे तक काम करने की जरूरत है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि 'ब्रिटेन में रहकर नौकरी करने की ऐसी क्या जरूरत है कि फ्री में काम करने को तैयार है ये लड़की, अपने देश क्यों नहीं लौटना चाहती है?' इस पोस्ट पर अब तक कई सारे लोग कमेंट कर चुके हैं। लोगों ने ये भी कहा है कि कंपनी में आपकी इस सेवा से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
