
Vinny Overseas Share : शेयर बाजार में कुछ समय से गिरावट का दौर जारी है। ऐसे में निवेशकों को सावधान रहने की जरूरत है। आपको ऐसे शेयरों में पैसा लगाना चाहिए, जिनकी प्रोफाइल अच्छी हो। यदि आप शेयर बाजार में शुरुआत कर रहे हैं तो फिर आपको केवल लार्ज कैप शेयरों पर फोकस करना चाहिए। हालांकि अनुभवी लोग स्मॉल कैप या फिर माइक्रो कैप शेयर चुन सकते हैं। यहां आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जो कि माइक्रो कैप है, पर ये शेयर लगातार बेहतर रिटर्न दे रहा है। आगे जानिए इस शेयर की डिटेल।
विन्नी ओवरसीज का शेयर
हम आपको बताने जा रहे हैं विन्नी ओवरसीज के शेयर के बारे में। विन्नी ओवरसीज का शेयर सिर्फ 6 महीनों में काफी भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। 1 सितंबर 2022 को यह शेयर एनएसई पर 1.91 रु पर था, जबकि आज यह 16.45 रु पर है। इस दौरान कंपनी का शेयर 761 फीसदी रिटर्न दे चुका। इतने रिटर्न से निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 8.61 लाख रु हो गए होंगे।
2023 में ही पैसा डबल से अधिक
विन्नी ओवरसीज का शेयर इतना शानदार प्रदर्शन कर रहा है कि इसने केवल 2 महीनों में (2023 में अब तक) ही निवेशकों का पैसा ढाई गुने से अधिक कर दिया है। 2023 में अब तक यह करीब 165 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न से निवेशकों का पैसा ढाई गुने से अधिक हो चुका है। अगर किसी ने 2023 की शुरुआत में विन्नी ओवरसीज के शेयरों में 1 लाख रु लगाए गये होते तो उसकी निवेश राशि 2.65 लाख रु होती।
1 महीने में 2 लाख के 3 लाख
विन्नी ओवरसीज के शेयर का एक महीने का रिटर्न भी बहुत अच्छा रहा है। इसने एक महीने में दिया है 55.5 फीसदी रिटर्न। यानी इसने 1 महीने में 2 लाख रु के 3 लाख रु से अधिक बना दिए हैं। इसके शेयरों का 5 दिन का रिटर्न 18.5 फीसदी रहा है। इसके एक साल का रिटर्न रहा है 475.44 फीसदी। 12 अक्टूबर 2018 को मार्केट में आने के बाद से ये दे चुका है कुल 900 फीसदी रिटर्न।
कितनी है मार्केट कैपिटल
बात करें कंपनी की मार्केट कैपिटल की तो विन्नी ओवरसीज 16.39 करोड़ रु की मार्केट कैपिटल वाली कंपनी है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर रहा है 33.43 रु और निचला स्तर रहा है 4.20 रु। बता दें कि कपड़ा विनिर्माता कंपनी विन्नी ओवरसीज ने अपनी विस्तार योजनाओं का ऐलान किया है। कंपनी ने हाल ही में टेक्सटाइल में डिजिटल प्रिंटिंग के लिए तीन एप्सॉन मशीनें लगाई हैं। कंपनी ने इन तीन मशीनों के पूरे कैपेक्स के लिए बैंकों से कर्ज भी लिया है।
कहां पहुंची कंपनी की इनकम
कंपनी ने कहा है कि इन मशीनों को लगाने से कंपनी को इसे सालाना 12 करोड़ रुपये की इनकम मिलने की उम्मीद है। इन मशीनों को कपड़ा मैटेरियल पर स्पीड और एफिशिएंसी के साथ हाई क्वालिटी वाली डिजिटल प्रिंटिंग डिलीवर देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कंपनी बेस्ट पॉसिबल रिजल्ट देने के लिए इन मशीनों का उपयोग करने के लिए पूरी तरह से लैस है।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
