नयी दिल्ली। यदि आप शेयर बाजार से घबराते हैं तो एक बार फिर सोच लीजिए, क्योंकि यहां जल्दी अमीर बनने की संभावना सबसे अधिक है। विनती ऑर्गेनिक्स ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। कंपनी के शेयर ने पिछले 10 साल में 4000 फीसदी का बम्पर रिटर्न दिया है। यानी 1 लाख रु का निवेश इस समय 40 लाख रु हो गया है। इस शेयर के अभी भी तगड़ा मुनाफा कराने की संभावना है। यदि आप पिछले 10 सालों में एफडी, पोस्ट ऑफिस और यहां तक की किसी म्यूचुअल फंड स्कीम को भी देखें तो किसी ने 4000 फीसदी रिटर्न नहीं दिया। अब जबकि इस शेयर के आगे भी भारी रिटर्न देने की उम्मीद है तो आपके इस मौके को हाथ से नहीं देना चाहिए।
11 महीनों में पैसा दोगुना
विनती ऑर्गेनिक्स एक स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी है। बता दें कि शेयर बाजार मार्च 2020 में कोरोना संकट के कारण निचले स्तरों पर पहुंच गया था। उस समय विनती ऑर्गेनिक्स का शेयर भी बहुत नीचे पहुंच गया था। तब से अपने निचले स्तर ने विनती ऑर्गेनिक्स ने 127 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। 127 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक हो चुका है।
फरवरी में एफडी से तीन गुना मुनाफा
इस शेयर ने फरवरी में 17 प्रतिशत का धांसू रिटर्न दिया। 17 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले तीन गुना है। इतना रिटर्न कंपनी ने कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद दिया है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.14 करोड़ रुपये रह गया था। जबकि इसकी इनकम 6.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 223.47 करोड़ रुपये रह गयी।
कितने पर है विनती ऑर्गेनिक्स का शेयर
इस समय विनती ऑर्गेनिक्स का शेयर 1441 रु के आस-पास है। आज 1 मार्च को भी शेयर बाजार में तेजी के बीच विनती ऑर्गेनिक्स के शेयर में मजबूती दिखी। आज सुबह ये 1404.35 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1444.00 रु पर खुला। अंत में कंपनी का शेयर लगभग 2.5 फीसदी की तेजी के साथ 1440.75 रु पर बंद हुआ। कंपनी की मार्केट कैपिटल 14,760 करोड़ रु है।
कहां तक जा सकता है शेयर
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आईसीआईसीआई डायरेक्ट का अनुमान है कि विनती ऑर्गेनिक्स का शेयर 1610 रु तक जा सकता है। यानी निवेशकों को मौजूदा स्तर से कम से कम 10-11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। विनती ऑर्गेनिक्स के बोर्ड ने हाल ही में वीरल एडिटिव्स के कंपनी के साथ विलय को मंजूरी दी। इसकी सालाना एंटीऑक्सिडेंट उत्पादन क्षमता 24,000 टन की है।
बन जाएगी सबसे बड़ी एंटीऑक्सिडेंट कंपनी
वीरल एडिटिव्स के अधिग्रहण के बाद विनती भारत में इस तरह के एंटीऑक्सिडेंट की सबसे बड़ा और इकलौती इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरर्स बन जाएगी। वीरल करीब 300 करोड़ रु की इनकम हासिल कर सकती है। साथ ही ये विनती के ब्यूटाइल फिनोल का उपयोग करके वीर 200 करोड़ रु की अतिरिक्त इनकम करा सकती है। शेयरधारकों और एनसीएलटी द्वारा वीरल विलय को मंजूरी दिए जाने के बाद विनती ऑर्गेनिक्स में प्रमोटर की हिस्सेदारी 74.06 प्रतिशत से बढ़कर 74.34 प्रतिशत हो जाएगी। आरएंडडी (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) फेज में 12 नए उत्पाद और वैश्विक ग्राहकों द्वारा अपनाई जा रही चाइना प्लस वन रणनीति के बीच कंपनी के पास स्पेशियलिटी केमिकल्स सेक्टर में बड़े पैमाने पर निर्यात के अवसर हैं।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना



Click it and Unblock the Notifications