Vikran Engineering Share Price; Vikran Engineering IPO Listing: इंजीनियरिंग सेक्टर में कामकाज करने वाली कंपनी विक्रान इंजीनियरिंग के शेयर बुधवार (3 सितंबर) को दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर लिस्ट हुए।

BSE और NSE पर कंपनी के शेयर प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए यानी निवेशकों को लिस्टिंग के साथ ही अच्छा फायदा हुआ है। BSE पर विक्रान इंजीनियरिंग के शेयर 99.70 रुपये पर लिस्ट हुए यानी ओपन हुआ जो इश्यू प्राइस के अपर प्राइस बैंड 97 रुपये के मुकाबले 3 फीसदी का प्रीमियम है, जबकि NSE पर यह 99 रुपये (Vikran Engineering Share Price) यानी 2 फीसदी प्रीमिय पर लिस्ट हुआ।
लिस्टिंग प्रीमियम ग्रे मार्केट अनुमानों से कम है। इन्वेस्टरगेन के आंकड़ों के अनुसार, लिस्टिंग से पहले, कंपनी के नॉन-लिस्टिंग शेयर आईपीओ प्राइस से 7 प्रतिशत से अधिक ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर 104 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।
खबर लिखे जाने तक सुबह के 10:41 बजे बीएसई पर कंपनी के शेयर बढ़त के साथ 101.16 रुपये पर जबकि एनएसई पर 101.38 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।
Vikran Engineering IPO Details
इन्फ्रास्ट्रक्चर EPC कंपनी Vikran Engineering का 772 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26 अगस्त से 29 अगस्त तक खुला था। आईपीओ को 24 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इस आईपीओ के लिए निवेशक कम से कम 148 शेयरों के लिए और उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते थे। आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी हिस्सा NII और 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित था।
कंपनी जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कैपेक्स और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी। Vikran Engineering ने अपने 772 करोड़ रुपये के IPO से पहले 14 एंकर निवेशकों से 232 करोड़ रुपये जुटाए थे। बता दें कि Vikran Engineering ने लिस्टिंग से पहले 25 अगस्त को अपनी सालाना आम बैठक (AGM) में इक्विटी शेयरधारकों के लिए 5 फीसदी डिविडेंड का भी एलान किया था।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications