Vikran Engineering IPO Allotment Status; Vikran Engineering IPO GMP: इंजीनियरिंग सेक्टर में कामकाज करने वाली कंपनी विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ में निवेश करने वालों को बेसब्री के साथ अलॉटमेंट का इंतजार था जो सोमवार (1 सितंबर) की देर रात खत्म हो गई। यानी विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट हो गया।

अब यह शेयर निवेशकों के डीमैट खाते में मंगलवार यानी 2 सितंबर 2025 को क्रेडिट होंगे। ऐसे में अगर आपने इस आईपीओ में निवेश किया है तो फटाफट नीचे बताए गए तरीकों से आप अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं और यह पता कर सकते हैं के आपको शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं।
वहीं, अलॉटमेंट के बाद अब लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट प्रीमिय में आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। तो चलिए आइए जानते हैं अलॉटमेंट स्टेटस को जानने के पूरे प्रोसेस के साथ लिस्टिंग से पहले जीएमपी (GMP) यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम के बारे में...
Vikran Engineering IPO Allotment Status : विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
NSE पर कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस?
- सबसे पहले NSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- https://www1.nseindia.com/products/dynaContent/equities/ipos/ipo_login.jsp
- रजिस्टर करने के लिए, अपने पैन कार्ड (PAN Card) का उपयोग कर 'साइन अप' क्लिक करें'।
- यूजर नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा, जहां आप अपने IPO अलॉटमेंट स्टेटस वैरिफाई कर सकते हैं।
- इसके बाद डिटेल आपके सामने होगा।
BSE पर कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस?
- सबसे पहले डायरेक्ट लिंक https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx के जरिए बीएसई के आधिकारिक वेबसाइट के अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
- 'इश्यू टाइप' के तहत 'इक्विटी' सिलेक्ट करें।
- ड्रॉप-डाउन मेनू से 'इश्यू का नाम' सिलेक्ट करें और 'विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ' पर क्लिक करें।
- अपना पैन नंबर या एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
- अब आपके सामने डिटेल आ जाएगा।
रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस?
- सबसे पहले आईपीओ के रजिस्ट्रार की वेबसाइट बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर जाएं।
- बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के आईपीओ अलॉटमेंट पेज - www.bigshareonline.com/ipo_allotment.html पर जाएं।
- 'सिलेक्ट आईपीओ' के टैब में कंपनी का नाम चुनें।
- अलॉटमेंट जारी होने के बाद विक्रान इंजीनियरिंग के आईपीओ का नाम जोड़ दिया जाएगा।
- पैन सेलेक्ट करें और नीचे डिटेल्स भरें।
- कैप्चा दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस सामने निकलकर आ जाएगा।
- विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ लिस्टिंग डेट
Vikran Engineering IPO Listing Date
विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ 3 सितंबर, 2025 को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होना प्रस्तावित है। यानी कंपनी के शेयर दोनों प्रमुख सूचकांक पर 3 सितंबर (बुधवार) को लिस्ट हो सकते हैं।
Vikran Engineering IPO Detail
राकेश अशोक मरखेडकर के नेतृत्व वाले विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ का इश्यू साइज 772 करोड़ रुपये है। लॉट साइज 148 शेयरों का है और प्रति शेयर प्राइस बैंड 92 से 97 रुपये है। यह ऑफर बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा है।
विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं- पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड और सिस्टमैटिक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड। आईपीओ का रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है।
Vikran Engineering IPO GMP
अनऑफिशियल मार्केट यानी ग्रे मार्केट में विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ग्रे मार्केट को कवर करने वाली अलग-अलग वेबसाइट्स के मुताबिक, विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ का जीएमपी 2 सितंबर को सुबह 8:55 बजे लेटेस्ट जीएमपी 4 रुपये से लेकर 6 रुपये तक दिखा रहा था। ऐसे में आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 97 रुपये के हिसाब से देखें तो यह आईपीओ 101 रुपये से लेकर 105 रुपये के आसपास लिस्ट हो सकता है। हालांकि यहां ध्यान रखने योग्य बात है कि जीएमपी सिर्फ एक अनुमान है, वास्तविकता से इसका कोई सीधा संबंध नहीं है और शेयर की लिस्टिंग अनुमान से अलग हो सकती है।
Vikran Engineering IPO Subscription Status
विक्रान इंजीनियरिंग का आईपीओ 24.87 गुना बुक हुआ है। रिटेल निवेशकों का कोटा 11.56 गुना, क्यूआईबी- 20.51 गुना, नॉन-इंस्टीटयूशनल खरीदारों का सेगमेंट 61.77 गुना बुक हुआ।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications