Vikram Solar Share Price; Vikram Solar IPO Listing : विक्रम सोलर के शेयर 26 अगस्त को आईपीओ मूल्य से लगभग 2 प्रतिशत प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए।

विक्रम सोलर के शेयर एनएसई (NSE) पर 338 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए जो इसके इश्यू प्राइस से 1.81 प्रतिशत अधिक है। वहीं, बीएसई (BSE) पर शेयर 340 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस से 2.4 प्रतिशत अधिक है। शेयरों की लिस्टिंग के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 12,837.34 करोड़ रुपये रहा।
मूल्य बैंड 315-332 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। इश्यू से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 621 करोड़ रुपये जुटाए थे। विक्रम सोलर के शेयरों की लिस्टिंग ग्रे मार्केट में उम्मीद से कम रही, जबकि मंगलवार को सेकेंडरी मार्केट में 10 प्रतिशत से अधिक लिस्टिंग लाभ की उम्मीद थी। जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड विक्रम सोलर आईपीओ रजिस्ट्रार है।
Vikram Solar Share Price
लिस्टिंग के बाद विक्रम सोलर के शेयरों में तेजी देखी गई और खबर लिखे जाने तक सुबह के 11:33 बजे बीएसई पर 9.80 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ 372.80 रुपये पर कारोबार कर रहे थे जबकि एनएसई पर करीब 10 फीसदी की बढ़त के साथ 371.40 रुपये पर कारोबार कर हहे थे।
Vikram Solar IPO Details
2,079 करोड़ रुपये का यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19 अगस्त को खुला था और 21 अगस्त को बंद हुआ था। तीन दिनों के सब्सक्रिप्शन पीरियड में आईपीओ को 54.63 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
सौर फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल निर्माता कंपनी विक्रम सोलर लिमिटेड आईपीओ का अलॉटमेंट 22 अगस्त को अंतिम रूप दिया गया था। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, विक्रम सोलर आईपीओ को निवेशकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और कुल 54.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल सेगमेंट में सार्वजनिक इश्यू को 7.65 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल खरीदारों (क्यूआईबी) श्रेणी में 142.79 गुना जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) श्रेणी को 50.90 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
कंपनी ने सार्वजनिक इश्यू से ₹2,079.37 करोड़ जुटाए जिसमें ₹1,500 करोड़ मूल्य के 4.52 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रैश इश्यू और ₹579.37 करोड़ मूल्य के 1.75 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल थी।
कंपनी का जुटाई गई धनराशि का उपयोग नई क्षमता वृद्धि और ग्रीनफील्ड विस्तार के लिए करने का प्रस्ताव है, जिसमें 3 गीगावाट की सौर सेल और मॉड्यूल सुविधा का विकास भी शामिल है, जिससे कंपनी घरेलू नवीकरणीय ऊर्जा मांग और निर्यात अवसरों, दोनों का लाभ उठा सकेगी।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications