Vikram Solar Share Price: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान के साथ ओपन हुआ। बाजार के प्रमुख इंडेक्स तेजी के साथ ट्रेड करते दिखाई दे रहे हैं। आज ट्रेडिंग के दौरान विक्रम सोलर के शेयर फोकस में बने हुए हैं।

सौर ऊर्जा क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी विक्रम सोलर ने जून 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस बार कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निवेशकों और उद्योग जगत दोनों को चौंका दिया है। कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों ही नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं।
मुनाफे में ऐतिहासिक उछाल
विक्रम सोलर का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 483.9% बढ़कर 133.4 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा बेहद कम था, लेकिन इस बार कंपनी ने रिकॉर्ड स्तर पर कमाई की है। यह बढ़त बताती है कि कंपनी अपने बिजनेस मॉडल और ऑपरेशन में काफी मजबूती ला रही है।
आज कंपनी के शेयरों की ऐसी है चाल
आज कारोबारी शेसन में विक्रम सोलर के शेयर 12% तक की तेजी के साथ 403 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले ट्रेडिंग सत्र पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 360 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 405 रुपए सितंबर 2025 में टच किया था। वहीं, कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 312 रुपए सितंबर 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 14,691.14 करोड़ रुपए है।
रेवेन्यू में 80% की ग्रोथ
कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू भी तेजी से बढ़ा है। सालाना आधार पर इसमें 79.7% की वृद्धि दर्ज हुई है और यह बढ़कर 1,133.6 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। लगातार बढ़ते प्रोजेक्ट्स, सरकारी नीतियों का समर्थन और सोलर एनर्जी की बढ़ती मांग इसके बड़े कारण बताए जा रहे हैं।
ग्रोथ के पीछे अहम वजहें
विशेषज्ञ मानते हैं कि कंपनी के मजबूत ऑर्डर बुक, नई तकनीक का इस्तेमाल और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर पर सरकार का फोकस इस शानदार नतीजे की बड़ी वजह हैं। हाल के समय में देश में बड़े पैमाने पर सोलर पावर प्रोजेक्ट्स शुरू हुए हैं, जिनका सीधा फायदा विक्रम सोलर जैसी कंपनियों को मिला है।
भविष्य की संभावनाएं
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर भारत में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का टारगेट आने वाले सालों में बड़े पैमाने पर ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन करना है। ऐसे में विक्रम सोलर जैसी कंपनियों के पास ग्रोथ के बड़े अवसर मौजूद हैं। कंपनी की कोशिश है कि आने वाले समय में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करे।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
