Vikram Solar IPO Allotment Status : सोलर पावर सेक्टर में कामकाज करने वाली कंपनी विक्रम सोलर आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और तीन दिन के सब्सक्रिप्शन पीरियड में आईपीओ को 56.42 गुना सब्सक्राइब किया गया है। विक्रम सोलर आईपीओ को 21 अगस्त, 2025 शाम 5:04:43 बजे (तीसरा दिन) तक रिटेल सेगमेंट में 7.98 गुना, क्यूआईबी (एक्स एंकर) में 145.10 गुना और एनआईआई श्रेणी में 52.87 गुना सब्सक्राइब किया गया।

अब निवेशकों को अलॉटमेंट का इंतजार है। विक्रम सोलर आईपीओ का अलॉटमेंट आज यानी 22 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को निर्धारित है। यदि आपने इस आईपीओ में पैसा लगाया है तो आइए जानते हैं अलॉटमेंट स्टेट्स कैसे चेक करें... और अलॉटमेंट स्टेट्स चेक करने का स्टेप बाय स्टेप आसान तरीका क्या है...
Vikram Solar IPO Details
विक्रम सोलर आईपीओ 2,079.37 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। यह इश्यू 4.52 करोड़ शेयरों के फ्रैश इश्यू (कुल ₹1,500.00 करोड़) और 1.75 करोड़ शेयरों के ऑफर फॉर सेल (कुल ₹579.37 करोड़) का संयोजन है।
विक्रम सोलर आईपीओ बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग तिथि 26 अगस्त, 2025 तय की गई है। विक्रम सोलर आईपीओ का प्राइस बैंड 315 रुपये से 332 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। आवेदन के लिए लॉट साइज़ 45 था। रिटेल निवेशक के लिए न्यूनतम निवेश राशि ₹14,940 (45 शेयर) थी। sNII के लिए लॉट साइज़ निवेश 14 लॉट (630 शेयर) है, जिसकी राशि ₹2,09,160 थीऔर bNII के लिए 67 लॉट (3,015 शेयर) है, जिसकी राशि ₹10,00,980 थी।
जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और एमयूएफजी इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
Vikram Solar IPO GMP
ग्रे मार्केट में विक्रम सोलर आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनऑफिशियल मार्केट को कवर करने वाली अलग-अलग वेबसाइट्स के अनुसार, आईपीओ का जीएमपी (GMP) शुक्रवार (22 अगस्त) को दोपहर के 12:16 बजे 39 रुपये था। यानी अपर प्राइस बैंड 332 रुपये के हिसाब से देखें तो शेयरों के 371 रुपये पर लिस्ट होने की संभावना है, जो 11.75 फीसदी के प्रीमियम यानी लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। हालांकि, ध्यान रखने योग्य बात है कि यह सिर्फ एक अनुमान है, वास्तिक लिस्टिंग डेटा से इसका कोई सीधा संबंध नहीं है।
Vikram Solar IPO Allotment Status Full Steps
Vikram Solar IPO Allotment Status Online On NSE
- सबसे पहले NSE के IPO Allotment Verification Status पेज पर जाएं
- सलेक्ट इक्विटी बिड ऑप्शन
- अपने आईपीओ को चुनें
- पैन नंबर दर्ज करें या एप्लिकेशन नंबर भरें और सबमिट पर क्लिक कर दें। आपको आपका स्टेटस दिख जाएगा।
Vikram Solar IPO Allotment Status Online On BSE
- बीएसई के आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक पेज पर जाएं
- इश्यू टाइप कर क्लिक करें।
- कंपनी का नाम चुनें
- पैन नंबर या एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपको आपका स्टेटस दिख जाएगा।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)


Click it and Unblock the Notifications