नई दिल्ली, जुलाई 4। बीता कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार के लिए अस्थिर रहा। मगर बावजूद इसके निफ्टी ने 15,915 का लाइफटाइम उच्च स्तर छुआ। हालांकि ये उस स्तर से नीचे भी गिरा और 15800 के स्तर से नीचे बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में पिछले हफ्ते 0.8-0.8 फीसदी की गिरावट आई। वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी की गिरावट आई, जबकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इस दौरान 5 शेयरों ने निवेशकों पर जम कर पैसा बरसाया। यहां हम आपको उन पांचों शेयरों की डिटेल देंगे।
रविंद्र एनर्जी
रविंद्र एनर्जी एक छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 735.13 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 82.07 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 33.75 रु से 61.45 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 61.45 रु पर बंद हुआ। 82.07 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.82 लाख रु से अधिक हो गए। हालांकि कभी भी शेयर में निवेश करते समय जोखिम को हल्के में न लें। अच्छे शेयरों को चुनें, जिन पर एक्सपर्ट भरोसा करते हों।
अंबा एंटरप्राइजेज
अंबा एंटरप्राइजेज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 16 रु से 28.95 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 80.94 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 36.65 करोड़ रु है। 5 दिन में करीब 81 फीसदी रिटर्न एफडी सहित बाकी निवेश ऑप्शनों के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 9.5 फीसदी की तेजी के साथ 28.95 रु पर बंद हुआ।
वीएमएस इंडस्ट्रीज
वीएमएस इंडस्ट्रीज भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 62.05 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 12.20 रु से 19.77 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 62.05 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 32.57 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 19.5 फीसदी से अधिक की मजबूती के साथ 19.77 रु पर बंद हुआ।
ऑरो लैब्स
ऑरो लैब्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया। इसका शेयर 124.85 रु से 194.15 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 55.51 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 121.00 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 20 फीसदी की तेजी के साथ 194.15 रु पर बंद हुआ।
स्कैमपॉइंट जियोमैटिक्स
स्कैमपॉइंट जियोमैटिक्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 15.20 रु से 23.35 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 53.62 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 115.39 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 23.35 रु पर बंद हुआ। इस समय कई शेयर ऐसे हैं, जो तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं। शुक्रवार को टाटा स्टील का शेयर 1136 रु पर बंद हुआ। मगर इसके लिए 1750 रु का टार्गेट रखा गया है। यानी ये शेयर आपको करीब 54 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications