नई दिल्ली, जुलाई 04। हम सब के परिवार में या जानने में कोई ना कोई सरकारी नौकरी से रिटायर व्यक्ति जरूर होता है जो पेंशन का लाभ उठा रहा हो। हर व्यक्ति को भविष्य के लिए बचत करना चाहिए। एक आम आदमी एक साथ मोटी रकम इकट्ठा नहीं कर सकता। लेकिन, भविष्य के लिए आज से ही छोटी छोटी बचत करके हम बुढ़ापे के लिए फंड का उपाय कर सकते है। सरकार की एक ऐसी ही स्कीम की बारे में आज हम आपको बतायेंगे जिसमें हर महीने कुछ पैसा जमा करके आप बुढ़ापे में पेंशन पा सकते हैं। इस योजना के तहत यदि आप 2 रुपए रोजाना निवेश करते है आपको 36,000 रुपए पेंशन मिलेगी। सरकार की इस स्कीम में हर कोई पैसा लगा सकता है। सरकार की यह योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले और रेहड़ी पटरी पर छोटे व्यापार करने वाले लोगों के लिए काफी मददगार है। मोदी सरकार के इस खास योजना का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना है। इस योजना में छोटे व्यापारी या मजदूर मात्र 2 रुपए जमा करके 36 हजार रुपए तक पेंशन उठा सकते है।
महीने में 55 रुपए होंगे जमा
अगर आप हर रोज मात्र 2 रुपए का बचत करते है तो महिने में यह राशि 60 रुपए की होगी। प्रधानमंत्री श्रम योगी योजना के तहत हर महिने आपको 55 रुपए की किस्त जमा करनी है। अगर आप 18 वर्ष की उम्र के आसपास के है तो रोजाना 2 रुपए से भी कम की बचत करके आप सालाना 36,000 रुपए की पेंशन पा सकते है। अगर आप 30 से 40 वर्ष के बीच के भी है तो भी आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। मान लीजिए की आप 40 साल की उम्र से इस स्कीम में निवेश करना शुरू करते हो तो हर महीने आपको 200 रुपए जमा करना होंगे। जब आपकी उम्र 60 साल पूरी हो जाएगी उसके बाद आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा। आपको हर महिने 3000 रुपए यानी 36,000 रुपए साल की पेंशन मिलेगी।
क्या दस्तावेज लगेंगे
सरकार की इस पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए। प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के लाभ लेने के लिए आपकी आयु 18 साल से 40 साल तक होना चाहिए।
जरूरी दस्तावेज
- बचत या जनधन बैंक खाते की पासबुक
- मोबाइल नंबर
- अपना आधार कार्ड
क्या है रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस
- इस योजना के लाभ के लिए आपको कॉमन सर्विस सेंटर से पंजीकरण कराना होगा।
- सीएसी सेंटर से आधार कार्ड के साथ मजदूर या छोटे व्यापारी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
- केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के लिए वेब पोर्टल बना रखा है।
- सरकार के इस योजना के डिटेल्स आप वेब पोर्टल से ले सकते है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications