Vidya Sambal Yojana 2024 Recruitment: अगर आप सरकारी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। विद्या संबल योजना के तहत 93000 पदों पर भर्ती हो रही है। इसके अंदर गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की भर्ती की जा रही है।

शिक्षा विभाग की तरफ से विद्या संबल योजना के लिए पूरी गाइडलाइन और नोटिफिकेशन जारी की गई है। चलिए आपको इसके बारे में सब डिटेल्स देते हैं।
अप्लाई करने से पहले जान लीजिए पात्रता
इस योजना के अंतर्गत हो रही भर्ती में अप्लाई करने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि इसके लिए पात्रता क्या है।
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए इसके अलावा अधिकतम आयुष में प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग है। इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है यानी कि किसी भी व्यक्ति को इन पदों पर भर्ती के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं है।
ऐसे करें इन पदों के लिए आवेदन
- इस भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको नोटिफिकेशन को डाउनलोड करना होगा।
- इसके बाद आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकालना होगा और आवेदन फार्म में जो भी जानकारी मांगी गई है उसे सही से भरना होगा। फॉर्म को पूरा करने के बाद आपको सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ लगाना होगा।
- अपना आवेदन फार्म व्यक्तिगत रूप से जाकर संबंधित संस्था में जमा करना है जन आवेदन फार्म को एक उचित प्रकार के लिफाफे में डाल देना है।
- इसके बाद संस्थान सभी अभ्यर्थी के आवेदन की जांच कर योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगा इसके बाद अभ्यर्थी अपने डॉक्यूमेंट्स और प्रमाण पत्र आदि डॉक्यूमेंट्स के साथ में रिपोर्टिंग करके वेरिफिकेशन करवाएंगे।
आवेदन की आखिरी तारीख
आवेदन की आखिरी तारीख 6 जुलाई है। इसके लिए आपका सेलेक्शन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा यानी इसके लिए आपको कोई भी परीक्षा नहीं देनी होगी।
हर हफ्ते इतने घंटे पढ़ाना होगा
शिक्षकों की कमी से जूझ रहे चिन्हित संस्थानों/कार्यालयों में खाली पदों को भरने के लिए विद्या संबल योजना के तहत भर्ती की जाएगी। गेस्ट फेकल्टी योजना का आयोजन अधिकतम 24 सप्ताह अथवा 28 फरवरी 2025 तक जो भी पहले हो तब तक के लिए किया जा रहा है।
आवेदकों को प्रति सप्ताह न्यूनतम 14 घण्टे पढ़ाना होगा। गेस्ट फेकल्टी को प्रति घन्टे न्यूनतम 300 रुपये से 1200 रुपये के आधार पर वेतन दिया जाएगा। इस योजना के कार्यान्वयन से शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के सिलेब्स का समय पर पूरा होना सुनिश्चित किया जाएगा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
