Vice President Election Result: भारत के अगले उपराष्ट्रपति का नाम तय हो गया है। मंगलवार (9 सितंबर) को हुए मतदान और मगगणना के बाद एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भारी मतों के साथ विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हरा दिया है।
यानी एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भारत के नए उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुए हैं। देश के 17वें उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए, निर्वाचक मंडल में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में पांच सीटें रिक्त) तथा 12 मनोनीत सदस्य और लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में एक सीट रिक्त है) शामिल थे। निर्वाचक मंडल में कुल 788 सदस्य (वर्तमान में 781) थे।

इनमें से आज हुए मतदान में कुल 767 वोट डाले गए यानी 98.2% प्रतिशत वोटिंग हुआ। इनमें से 752 वोट मान्य माने गए जबकि 15 अमान्य माने गए। इनमें से सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले वहीं, उनके प्रतिद्वंदी और विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।
उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए 377 वोट था जरूरी
राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को भारत का अगला उपराष्ट्रपति घोषित किया। उन्होंने कहा, "उपराष्ट्रपति पद के 17वें चुनाव के लिए 7 अगस्त को नोटिस जारी किया गया था, कुल 68 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। जांच के बाद, सीपी राधाकृष्णन और बी सुदर्शन रेड्डी द्वारा दाखिल नामांकन वैध पाए गए। उपराष्ट्रपति चुनाव में मनोनीत सदस्यों सहित सभी संसद सदस्य वोट डालने के पात्र हैं। कुल 788 मतदाता हैं, जिनमें से 245 राज्यसभा से और 543 राज्यसभा से हैं। आज हुआ मतदान... शाम 5 बजे बंद हुआ, 767 मतदाताओं ने अपने वोट डाले... केवल एक मतपेटी का इस्तेमाल किया गया। मतगणना शाम 6 बजे शुरू हुई... मतपत्रों की जांच की गई... 767 वोट डाले गए... उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए 377 वोट जरूरी था। बी सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले हैं, जबकि सीपी राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले हैं, क्योंकि यह संख्या अधिक है, इसलिए सीपी राधाकृष्णन भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुए हैं।"
उपराष्ट्रपति चुनाव में अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों की लिस्ट
- बीजेडी- 7
- बीएसपी- 4
- अकाली दल- 1
- निर्दलीय- 1 (सरबजीत सिंह खालसा)
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
