टेलिकॉम कंपनियां आए दिन नए प्रीपेड प्लान्स और ढेरों बेनिफिट्स वाले प्लान अपने यूजर्स को ऑफर कर रही हैं। यही वजह है कि टेलिकॉम मार्केट में जबरदस्त कॉम्पिटीशन देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियां आए दिन नए प्रीपेड प्लान्स और ढेरों बेनिफिट्स वाले प्लान अपने यूजर्स को ऑफर कर रही हैं। यही वजह है कि टेलिकॉम मार्केट में जबरदस्त कॉम्पिटीशन देखने को मिल रहा है। अपने लिए बेस्ट प्लान चुन पाना भी अब यूजर्स के लिए आसान हो गया है। देश की दो बड़ी टेलिकॉम कंपनियां वोडाफोन और आइडिया मिलकर अब Vi बन चुकी हैं। ऑपरेटर की ओर से पहले भी कई वर्क-फ्रॉम-होम प्लान्स ऑफर किए जा रहे थे और अब Vi की ओर से एक और 100 जीबी हाई-स्पीड डेटा वाला प्लान ऑफर किया जा रहा है। वोडाफोन-आइडिया हो गई VI, जानिए पूरा मामला ये भी पढ़ें

इस प्रीपेड पोर्टफोलियो में कंपनी ने नया प्लान ऐड किया और इसे ऑफिशल साइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। Vi अब दो वर्क-फ्रॉम-होम प्लान से रिचार्ज करवाने का ऑप्शन यूजर्स को दे रहा है। माई Vi पर शेयर की गई प्लान लिस्टिंग के मुताबिक, 351 रुपये का वर्क-फ्रॉम-होम प्लान 56 दिन की वैलिडिटी यूजर्स को ऑफर करता है। इस दौरान यूजर्स को कुल 100 जीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर किया जा रहा है। बता दें कि जो कि अब तक मिल रहे 251 रुपये के वर्क-फ्रॉम-होम प्लान के मुकाबले इसमें डबल बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
इन सर्कल में यूजर्स को फायदा
नया 351 रुपये वाला वर्क-फ्रॉम-होम प्लान कई अट्रैक्टिव बेनिफिट्स ऑफर करता है और इसके लिए कस्टमर्स को 100 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। जिन यूजर्स को को ज्यादा डेटा की जरूरत है, या जो घर से काम कर रहे हैं, उनके लिए 351 रुपये वाला प्लान अच्छा है। फिलहाल यह प्रीपेड प्लान आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, केरल और मध्य प्रदेश सर्कल में ही ऑफर किया जा रहा है। Vi की ओर से 351 रुपये वाला प्लान बाद में बाकी सर्कल्स में भी रोलआउट किया जा सकता है। अब ब्रैंड अपनी नई पहचान के साथ प्लान्स में भी बदलाव कर रहा है। इसके अलावा थर्ड पार्टी रिचार्ज पोर्ट्ल्स पर भी जल्द ही नए प्लान्स लिस्ट हो जाएंगे। पहले भी वोडाफोन-आइडिया दोनों के यूजर्स को एक जैसे प्लान्स मिलते रहे थे और कंपनी एक जैसे बेनिफिट्स ऑफर कर रहे थे।
200 रु से कम के बेस्ट प्रीपेड प्लान
वोडाफोन की ओर से यूजर्स को 200 रुपये से कम में रिचार्ज के तीन ऑप्शंस मिलते हैं और ये भी 199 रुपये, 149 रुपये और 129 रुपये के हैं। बेनिफिट्स की बात करें तो 199 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1 जीबी डेटा, सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 फ्री एसएमएस 28 दिन के लिए मिलते हैं। प्लान में वोडाफोन प्ले और जी5 का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसी तरह 129 और 149 रुपये के प्लान कुल 2 जीबी डेटा ऑफर करते हैं लेकिन 129 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 24 दिन और 149 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। दोनों ही अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 फ्री एसएमएस ऑफर करते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
