नई दिल्ली, मई 2। इस समय भारत में तीन बड़ी तीन टेलीकॉम कंपनियां बची हैं। इनमें देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो, एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) शामिल हैं। तीनों कंपनियां नये ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने और एक दूसरे के ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नये-नये प्लान पेश करती रहती हैं। इसी कड़ी में वीआई ने कुछ नये प्लान पेश किए हैं। इन प्लान्स की शुरुआती कीमत केवल 29 रु है। इन प्लान्स के बेनेफिट में 31 दिन तक डेली 2 जीबी डेटा मिलना शामिल है। आगे जानिए प्लान्स की डिटेल।
प्लान्स की कीमत
भारत की प्रमुख दूरसंचार कंपनियों में से एक वीआई ने देश में अपने ग्राहकों के लिए तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। वीआई के नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 98 रुपये, 195 रुपये और 319 रुपये है। इसके अलावा कंपनी ने भारत में चुनिंदा सर्किलों में 29 रुपये और 39 रुपये के 4जी डेटा पैक भी पेश किए हैं। जानते हैं कि कंपनी इन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ क्या क्या बेनेफिट दे रही है।
98 रु वाला प्लान
शुरू करते हैं वीआई के 98 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज पैक से। यह प्लान 200 एमबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 15 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। पैक में कोई आउटगोइंग एसएमएस शामिल नहीं है। डेटा टैरिफ 200 एमबी डेटा लिमिट के बाद 50पैसा प्रति एमबी चार्ज किया जाएगा।
195 रु वाला प्लान
वीआई ने 195 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी पेश किया है, जो असीमित मुफ्त वॉयस कॉल, 2 जीबी हाई स्पीड डेटा और 300 मुफ्त एसएमएस के साथ आता है। पैक 31 दिनों के लिए वैलिड रहेगा। इसमें आपको मुफ्त वीआई मूवी और टीवी सब्सक्रिप्शन सर्विस भी मिलेगी। हाई-स्पीड डेटा की खपत के बाद उपयोगकर्ताओं से 50 पैसा प्रति एमबी का शुल्क लिया जाएगा। साथ ही, एसएमएस कोटा खपत के बाद, उपयोगकर्ताओं से स्थानीय एसएमएस के लिए 1 रुपये और एसटीडी के लिए 1.5 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
319 रु वाला प्लान
वीआई 319 प्रीपेड रिचार्ज प्लान के फायदों में असीमित वॉयस कॉल, 2 जीबी डेली हाई स्पीड इंटरनेट, प्रति दिन 100 मुफ्त एसएमएस और बिंग ऑल नाइट (रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री इंटरनेट), वीकेंड डेटा रोलओवर (बचे हुए डेटा को वीकेंड पर इस्तेमाल करने की सुविधा), वीआई मूवीज एंड टीवी और डेटा डिलाइट्स जैसे लाभ शामिल हैं। साथ ही उपयोगकर्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त लागत के हर महीने 2 जीबी तक बैकअप डेटा का आनंद मिलेगा।
29 रु और 39 रु
वीआई के 29 रुपये वाले प्लान में आपको कुल 2 जीबी हाई स्पीड मिलेगा। यह प्लान खासतौर पर उनके लिए है जो कम समय के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा लेना चाहते हैं। आपको एक बात बता दें वीआई का यह 29 रुपये वाला एक प्लान डेटा ऑन्ली प्लान है। इसलिए इसमें कोई अन्य लाभ शामिल नहीं है। इस प्लान की वैलिडिटी 2 दिन की है। वीआई का 39 रुपये वाला प्लान भी एक डेटा वाउचर है। इसमें आपको 3 जीबी हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है। पूरे एक हफ्ते यानी सात दिन की वैलिडिटी वाले इस वाउचर में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली एसएमएस जैसे फायदे नहीं मिल रहे हैं। मगर ध्यान रहे कि ये प्लान हर सर्कल के लिए नहीं हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications