Vi : जब भी हम भारतीय टेलीकॉम मार्केट की बात करते हैं तो फिर इसमें तीन कंपनियों के नाम सबसे पहले आते हैं इसमें रिलायंस जियो, वीआई और भारती एयरटेल शामिल है। इसमें वीआई एक ऐसी कंपनी है जिसने अभी तक 5जी सर्विस लॉन्च नहीं की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसे में अपने यूजर बेस को बचाए रखने के लिए वीआई काफी चुनौतियों का सामना कर रही है। इसी के चलते कंपनी अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई सारे ऑफर लॉन्च कर रही है।

इसी कड़ी में वोडाफोन आइडिया ने एक वीआई स्मार्टफोन प्रोग्राम लॉन्च किया है। जिसके तहत ग्राहकों को 2,400 रु तक का रिचार्ज डिस्काउंट दिया जा रहा हैं।
वीआई के इस ऑफर के तहत यूजर्स को नए मोबाइल में कंपनी की सिम का उपयोग करने पर हर महीने 100 रु का डिस्काउंट दिया जाएगा। वीआई का यह डिस्काउंट 299 या इससे ज्यादा के रिचार्ज करने वाले यूजर को 24 महीने के लिए इस ऑफर का लाभ मिलेगा। इस ऑफर के तहत वीआई के यूजर्स 2 वर्षों तक हर महीने रिचार्ज पर 100 रु बचा सकते हैं।
अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको 4जी या 5जी स्मार्टफोन की जरूरत होगी। इस ऑफर का फायदा मौजूदा वीआई सब्क्राइबर को तो मिलेगा ही इसके साथ ही नए यूजर्स को भी इस ऑफर का फायदा मिलेगा।
जो भी यूजर्स नए 4जी या 5जी मोबाइल में वीआई का सिम लगाएंगे। वे इस योजना के ने एलिजिबल माने जाएंगे। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए एक बात का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है। इस ऑफर का फायदा तभी मिलेगा। जब इस मोबाइल में पिछले 6 महीनों के वीआई का सिम का उपयोग ना हुआ हो।
यूजर्स को नए फोन में वीआई का सिम डालने के 24 घंटे में यूजर्स को एक वेलकम मैसेज के माध्यम से बताया जाएगा। कि उन्हें 2400 का रिचार्ज डिस्काउंट प्राप्त हुआ है इसके बाद ऑफर का फायदा उठाने की प्रोसेस काफी सरल है।
इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को सिम लगाने के बाद 30 दिनों में 299 रु या फिर उससे अधिक का रिचार्ज करना होगा। इसके बाद उन्हें वीआई ऐप में डिस्काउंट कूपन प्राप्त हो जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
