नई दिल्ली, अप्रैल 3। वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने अपने पोर्टफोलियो में 30 दिन और 31 दिन के दो नये रिचार्ज प्लान जोड़े हैं। इन प्लान्स की कीमत क्रमशः 327 रुपये और 337 रुपये है। वीआई ने यह फैसला ट्राई के उस निर्देश के बाद लिया, जिसमें उसने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को कम से कम एक 30 दिन का प्लान और एक मासिक रिन्युअल प्लान की पेशकश करने को कहा था, जिसे हर महीने एक ही तारीख को रिन्यु किया जाए। वीआई के 327 रुपये और 337 रुपये के रिचार्ज प्लान एयरटेल और जियो के 296 रु वाले प्रीपेड प्लान से मुकाबल करेंगे। आगे जानिए वीआई के नये प्लान्स के बेनेफिट।
327 रु वाला प्लान
327 रुपये के वीआई के रिचार्ज प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान 25 जीबी 4जी हाई-स्पीड डेटा के साथ आता है। उपयोगकर्ता को पूरी रिचार्ज अवधि के दौरान असीमित वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। दैनिक 100 एसएमएस समाप्त होने के बाद, उपयोगकर्ता से स्थानीय और एसटीडी के लिए मानक रेट पर एसएमएस का शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा ये प्लान वीआई मूवीज और टीवी ऐप के फ्री एक्सेस के साथ आता है।
337 रु वाला प्लान
वीआई का 337 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 31 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान है। यह पैक 28 जीबी 4जी हाई-स्पीड डेटा के साथ आता है। 337 रुपये के रिचार्ज के साथ, उपयोगकर्ताओं को पूरे प्लान की अवधि में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। प्रतिदिन 100 एसएमएस करने के बाद, उपयोगकर्ताओं से स्थानीय और एसटीडी के लिए एसएमएस पर शुल्क लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ये प्लान वी मूवीज और टीवी ऐप के मुफ्त एक्सेस के साथ आता है।
एयरटेल और जियो
एयरटेल और जियो ने अभी तक 31-दिन की वैलिडिटी वाले प्लान की घोषणा नहीं की है। इनके 30 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान 296 रुपये में उपलब्ध हैं। इनके प्लान्स वीआई के 327 रु वाले के जैसे ही वॉयस कॉल, डेटा (जो 25 जीबी है), और एसएमएस लाभ के साथ आते हैं। आपको जियो ऐप्स का एक्सेस मिलेगा, जियो के 296 रुपये वाले प्लान के साथ। जबकि 296 रुपये के एयरटेल रिचार्ज प्लान में विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन, अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन ट्रायल पैक एक्सेस, फास्टैड पर 100 रुपये कैशबैक, और बहुत कुछ मिलता है।
वीआई के 84 दिन वाले प्लान
वीआई 719 रुपये के प्राइस टैग पर एक प्रीपेड प्लान पेश करता है जो 84 दिनों की वैधता अवधि के लिए 1.5 जीबी / दिन पेश करता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस / दिन प्रदान करता है और कुछ अतिरिक्त लाभों के साथ आता है।
839 रु वाला प्लान
वीआई 839 रुपये के प्राइस टैग पर 84 दिनों की वैधता अवधि के लिए प्रति दिन 2 जीबी डेटा प्रदान करता है। प्रीपेड प्लान में कुछ अतिरिक्त फायदों के साथ असीमित वॉयस कॉल और 100 एसएमएस / दिन भी मिलते हैं। वीआई 459 रुपये के प्राइस टैग पर एक प्रीपेड प्लान पेश करता है जो 84 दिनों की वैधता अवधि के लिए कुल 6 जीबी डेटा के साथ आता है। इस प्लान में असीमित वॉयस कॉल और 100 एसएमएस / दिन मिलते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
