नयी दिल्ली। अब देश में सिर्फ तीन ही बड़ी टेलीकॉम कंपनियां बची हैं, जिनमें रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) शामिल हैं। तीनों ही कंपनियां अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए नये-नये ऑफर और प्लान्स लाती रहती हैं। इन कंपनियों के पास एक से एक सस्ता प्लान भी है, जिसमें आपको कम से कम रेट पर फ्री कॉलिंग और भरपूर डेटा मिलता है। एक ऐसा ही प्लान भी है, जिसमें आप केवल 2 रु में 1 जीबी डेटा और फ्री अनलिमिटेड वॉयल कॉलिंग बेनेफिट पा सकते हैं।
किस कंपनी का है ये प्लान
2 रु में 1 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट वाला प्लान वीआई का है। केवल वीआई ग्राहक ही इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं। उस प्लान की डिटेल में आगे बताएंगे, उससे पहले जान लीजिए कि इस समय वीआई अपने तीन प्लान्स में डबल डेटा दे रही है। यानी 2 जीबी वाले प्लान में आपको रोज 4 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा देने के मामले में वीआई रिलायंस जियो और एयरटेल से आगे है।
इस तरह मिलेगा 2 रु में 1 जीबी डेटा
वीआई के डबल डेटा बेनेफिट वाले प्लान्स में 449 रु वाला रिचार्ज शामिल है। इस प्लान में आपको रोज 4 जीबी डेटा मिलेगा। प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। यानी ग्राहकों को कुल 224 डीबी डेटा मिलता है। 449 रु में 224 जीबी डेटा के हिसाब से 1 जीबी डेटा की कीमत हुई केवल 2 रु।
जानिए बाकी बेनेफिट
वीआई के 449 रु वाले प्लान में आपको कुल 224 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलता है। इस प्लान में आपको रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। आपको 449 रु वाले प्लान में वीआई मूवीज और टीवी का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। साथ ही वीकेंड डेटा रोलओवर फैसिलिटी का भी बेनेफिट मिलता है।
सस्ते डेटा बेनेफिट वाला एक और प्लान
वीआई का एक और सस्ते डेटा बेनेफिट वाला प्लान है। इस प्लान की कीमत 699 रु है। ये प्लान भी डबल डेटा ऑफर वाला है। 699 रु रिचार्ड प्लान में आपको डेली 4 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस तरह आपको कुल 336 जीबी डेटा मिलेगा। 699 रु में कुल 336 जीबी डेटा यानी 1 जीबी डेटा की कीमत हुई 2.08 रु।
ये हैं बाकी बेनेफिट
वीआई के 699 रु प्लान में आपको सभी नेटवर्कों पर फ्री कॉलिंग का बेनेफिट मिलता है। साथ ही आपको डेली 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। ये प्लान भी वीकेंड डेटा रोलओवर सुविधा के साथ आता है। 499 रु वाले प्लान की ही तरह इस प्लान में भी आपको वीआई मूवीज और टीवी का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
