नयी दिल्ली। वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए रात में अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा ऑफर लॉन्च किया है। वीआई के ग्राहक रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे। वीआई का कहना है कि रात में वेब ब्राउजिंग करने के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स इस्तेमाल करने से अधिक डेटा की खपत होती है। रात में हाई-स्पीड डेटा की सुविधा से वीआई ग्राहकों को काफी फायदा होगा। इससे वे खुल कर ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। आइए जानते हैं कि ये ऑफर किन प्लान्स में मिल रहा है।
शुरुआती 249 रु के प्लान में मिलेगा बेनेफिट
वीआई के जिन प्लान्स में ग्राहकों को ये बेनेफिट दिया जा रहा है उनमें 249 रु वाला सबसे सस्ता प्लान है। इसके बाद 299 रुपये, 398 रुपये, 399 रुपये, 449 रुपये, 499 रुपये, 555 रुपये, 595 रुपये, 598 रुपये, 599 रुपये, 795 रुपये, 819 रुपये, 1197 रुपये, 2,399 रुपये और 2599 रुपये वाले प्लान में आपको ये बेनेफिट मिलेगा। वीआई के इस स्पेशल ऑफर का नाम है बिंज ऑल नाइट ऑफर।
किसे मिलेगा ऑफर का लाभ
वीआई के सभी मौजूदा और नए ग्राहकों को 249 रु या उससे ऊपर का रिचार्ज कराने पर इस ऑफर का बेनेफिट मिलेगा। ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको कम से 249 रु का ही रिचार्ज कराना होगा। इसके लिए अलावा ऑफर पर कोई और प्रतिबंध नहीं है। ग्राहकों को अपने प्रीपेड रिचार्ज के साथ वीकेंड डेटा रोलओवर बेनेफिट भी मिलेगा। इससे वीआई ग्राहकों को सोमवार से शुक्रवार तक जमा होने वाले डेटा को शनिवार और रविवार को उपयोग करने की सुविधा मिलेगी।
क्या है वीआई का उद्देश्य
मौजूदा महामारी के कारण लोग अधिकतर घर में रह रहे हैं, जिसके चलते वेब ब्राउज़ करने और ओटीटी प्लेटफार्मों पर कंटेंट देखने के चलते डेटा की खपत बढ़ गई है। वीआई के अनुसार ग्राहकों के खास सेगमेंट में, जैसे कि युवा, रात के दौरान उच्च डेटा खपत बढ़ जाती है। इससे रात में ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा काफी फायदा पहुंचाएगा। कंपनी का मकसद इस ऑफर से अपने ग्राहक आधार को बचाए रखना भी है। साथ ही ये नये ग्राहकों को भी आकर्षित करना चाहती है।
वीआई का 4 जीबी रोज डेटा वाला प्लान
वीआई के 449 रु वाले प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ 4 जीबी डेटा डेली लिमिट मिलता है। कुल डेटा 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्लान में मिलने वाला डेटा हुआ 224 जीबी। प्लान में आपको सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग मिलती है। प्लान में आपको रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। यह प्लान वीकेंड डेटा रोलओवर बेनेफिट भी देता है।
वीआई का 699 रु वाला प्लान
वीआई के 699 रु वाले प्लान में भी डबल डेटा बेनेफिट मिलता है। यानी आपको रोज कुल 4 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। यानी आपको कुल 336 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में बाकी बेनेफिट 449 रु वाले ही हैं। बता दें कि इस समय 449 रु और 699 रु दोनों ही प्लान्स में आपको नाइट डेटा ऑफर का लाभ भी मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
