नई दिल्ली, सितंबर 5। वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने हाल ही में डिज़्नी+ हॉटस्टार मोबाइल के एक साल के सब्सक्रिप्शन के साथ नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। वीआई ने 5 नये प्लान पेश किए हैं, जिनमें सबसे सस्ता 501 रु का है, जबकि सबसे महंगे प्लान की कीमत 2595 रु है। इन प्लान्स में ग्राहकों को डिज्नी+ हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन के अलावा डेटा, असीमित वॉयस कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट मिलेंगे। नये 5 प्लान में से एक प्लान डेटा एड-ऑन प्लान है। सभी नए वीआई प्रीपेड प्लान और डेटा ऐड-ऑन पैक वीआई की साइट के साथ-साथ पेटीएम और गूगल पे आदि पर उपलब्ध हैं।
501 रु वाला प्लान
वीआई के नये प्लान 501 रुपये से शुरू होते हैं, जिसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 एसएमएस और डेली 3 जीबी दैनिक डेटा मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में आपको अलग से 16 जीबी डेटा दिया जाएगा। यानी 501 रु रिचार्ज के प्लान में कुल डेटा 100 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में एक साल के लिए डिज़्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
701 रु वाला प्लान
वीआई के 701 रुपये प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 एसएमएस और डेली 3 जीबी दैनिक डेटा मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। इस प्लान में आपको अलग से 32 जीबी डेटा दिया जाएगा। यानी 701 रु रिचार्ज के प्लान में कुल डेटा का 200 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी एक साल के लिए डिज़्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
901 रु वाला प्लान
वीआई के 901 रुपये प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 एसएमएस और डेली 3 जीबी दैनिक डेटा ही मिलेगा। प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में आपको अलग से 48 जीबी डेटा दिया जाएगा। यानी 901 रु रिचार्ज के प्लान में कुल डेटा का 300 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी आपको एक साल के लिए डिज़्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
2595 रु वाला प्लान
वीआई के 2595 रुपये प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 एसएमएस और डेली 1.5 जीबी दैनिक डेटा ही मिलेगा। प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्लान में आपको अलग से कोई नहीं डेटा दिया जाएगा। ये प्लान लंबी अवधि का रिचार्ज कराने वालों के लिए बढ़िया है। इस प्लान में भी आपको एक साल के लिए डिज़्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
601 रु वाला प्लान
ये एक डेटा एड ऑन प्लान है। इस प्लान में कुल 75 जीबी डेटा और एक साल के लिए डिज़्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान में कोई भी कॉलिंग या एसएमएस बेनेफिट नहीं दिया जाएगा। वीआई के समान ही एयरटेल 499 रुपये, 699 रुपये और 2,798 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन पेश कर रही है। वहीं देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो ने भी अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन पेश किया था, जो 499 रुपये, 666 रुपये, 888 रुपये और 2,599 रुपये के रिचार्ज के साथ आता है।
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications