Vertical Currency Note : फैशन की दुनिया एक ऐसी दुनिया है, जहां हर रोज नये नये ट्रेंड सामने आते रहते हैं। अब इससे करेंसी वाले नोट भी पीछे नहीं रहे गए हैं। करेंसी नोटों की दुनिया में एक नया ट्रेंड चल रहा है। भारत में भी नोटों पर देवी-देवताओं की तस्वीरें छापने की बात चल रही है। वहीं कई देशों में प्लास्टिक के करेंसी नोट चल रहे हैं। पर अब नया ट्रेंड आ रहा है वर्टिकल करेंसी नोट का। आगे जानिए क्या है इन नोटों की खासियत और कहां चल रहे हैं ये नोट।

क्या है वर्टिकल करेंसी
वर्टिकल करेंसी एक खास करेंसी है, जिसका आकार देखने में ही काफी स्पेशल लगता है। इस डिजाइन के नोट पुराने हॉरिजोन्टल (लेटा) के बजाय वर्टिकल (खड़ा) होते हैं। इन्हें पुराने हॉरिजोन्टल नोटों की तुलना में ज्यादा आकर्षक कहा जा रहा है। जिन देशों में यह चल रहे हैं वहां कहा जा रहा है कि इन नोटों को पकड़ना भी आसान है और पहचानना भी।

इंटरनेशनल बैंक नोट सोसाइटी देती है अवॉर्ड
इंटरनेशनल बैंक नोट सोसाइटी (आईबीएनएस) एक ऐसी संस्था है जो सालाना आधार पर करेंसी नोट के डिजाइन के लिए अवॉर्ड देती है। इससे हो यह रहा है कि नोटों की डिजाइनिंग में कॉम्पिटिशन बढ़ गया है। बीते दो सालों में मैक्सिको इसमें नंबर 1 बनते हुए अवॉर्ड जीत रहा है। जिन नोटों को ये अवॉर्ड मिल रहे हैं उनमें अधिकतर नोट हॉरिजोन्टल नहीं वर्टिकल हैं। कनाडा ने 2018 के अंत में 10 डॉलर का एक नया नोट जारी किया। इस नोट को बहुत सराहा गया। साथ ही इसे बेस्ट नोट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला। इस नोट पर सिविल राइट एक्टिविस्ट महिला वॉयला डेसमंड की तस्वीर है। वॉयला डेसमंड नस्लीय समानता के लिए लड़ी थीं।
इन देशों में चल रहे वर्टिकल नोट
आज के समय में बरमूडा, इजरायल, वेनेजुएला, अर्जेंटीना, कजाकिस्तान और केप वर्डे में वर्टिकल करेंसी नोट चल रहे हैं। कुछ और देशों में भी जल्द ही इसी तरह के नोट शुरू होने जा रहे हैं। हर देश की करेंसी पर उस देश के प्रसिद्ध स्थलों और महापुरुषों की फोटो लगाई जाती है। हमारी करेंसी गांधी जी की तस्वीर होती है। अमेरिका में डॉलर पर जॉर्ज वॉशिंगटन, थॉमस जेफरसन, अब्राहम लिंकन और इसी तरह पाकिस्तान नोट पर मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर छापता है। इसी कड़ी में चीनके नोटों पर नजर डालें तो वहां माओ जेदोंग की फोटो तस्वीर होती है।

भारत के नोटों पर तस्वीर
भारत में पहले 5, 100 और 2 रुपये के नोट पर हिरन, हाथी, बाघ, गैंडा और किसान आदि की तस्वीर लगाई गयी। तकनीक के कुछ प्रतीकों को भी करेंसी पर जगह दी गयी, ताकि भारत की गौरवगाथा हर कोई जाने। जैसे कि 2 रुपये के नोट पर आर्यभट्ट सैटलाइट का फोटो लगा। इसी तरह 2000 के नोट पर अब मंगलयान मार्स आर्बिटर की तस्वीर है। हमारे देश में कुछ राष्ट्रीय स्मारकों के चित्र भी नोट पर छपते हैं। कुछ खास मौकों पर भारत में सिक्के पर स्पेशल फोटो लगाई गयी हैं। जैसे कि 9 साल पहले 2013 में माता वैष्णो देवी का फोटो 5 रुपये के सिक्के पर छापा गया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
