Venezuela Crisis: साल 2026 की शुरुआत में दुनियाभर में लोग खुशियां मना रहे थे ऐसे में ही एक ऐसी घटना सामने आई जिसने दुनिया की नजर अपने तरह खींच ली। 3 जनवरी 2026 को अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर बड़े-बड़े धमाके किए गए। वेनेजुएला और अमेरिका के उसके पुराने विवाद के कारण ये सब होता दिख रहा है।

वेनेजुएला के आसामान पर अमेरिकी लड़ाकू गरजते दिखाई दिए जिसने पूरी दुनिया पर अपना असर डाला है। यह लड़ाई सिर्फ दो देशों की है इस असर हर उस इंसान पर पड़ने वाला है जो अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाता है या फिर वो स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करता हो। इसका असर भारत जैसे देश पर बहुत ज्यादा पड़ने वाला है क्योंकी हमारे देश की पूरी अर्थव्यवस्था तेल की कीमतों से गहराई से जुड़ी हुई हैं।
अमेरिका की ओर से भी यह संकेत मिले कि उसके लड़ाकू विमानों ने कुछ ठिकानों पर कार्रवाई की है। हालांकि अब तक तेल निकालने वाले बड़े केंद्रों को नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन डर इस बात का है कि अगर हालात और बिगड़े तो तेल की सप्लाई पर संकट आ सकता है।
तेल बना सबसे बड़ा मुद्दा
वेनेजुएला दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां तेल का भंडार बहुत ज्यादा है। कहा जाता है कि उसके पास इतना तेल है कि वह कई देशों की जरूरतें लंबे समय तक पूरी कर सकता है। इसके बावजूद वहां की जनता महंगाई और आर्थिक तंगी से जूझ रही है। अमेरिका और वेनेजुएला के रिश्तों में कड़वाहट की एक बड़ी वजह तेल से जुड़े प्रतिबंध और कारोबार को लेकर मतभेद रहे हैं।
बाजार क्यों घबराए हुए हैं
इस घटनाक्रम के बाद वैश्विक बाजारों में चिंता साफ दिख रही है। निवेशक सबसे ज्यादा कच्चे तेल की कीमतों पर नजर रखे हुए हैं। अगर सप्लाई में थोड़ी भी रुकावट आई, तो तेल के दाम तेजी से बढ़ सकते हैं। तेल महंगा होने का मतलब है महंगाई में बढ़ोतरी। इससे ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीद भी कमजोर पड़ जाती है। ऐसे माहौल में लोग शेयर बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं।
भारत पर क्या असर पड़ेगा
भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होने का सीधा असर देश पर पड़ता है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट और जरूरी सामान भी महंगे हो जाते हैं। शेयर बाजार में भी दबाव बन सकता है, खासकर उन कंपनियों पर जिनकी लागत ईंधन पर ज्यादा निर्भर करती है।
आगे क्या हो सकता है
आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में जाएंगे, यह काफी हद तक बातचीत और फैसलों पर निर्भर करेगा। अगर तनाव जल्द कम हो गया, तो बाजारों को राहत मिल सकती है। लेकिन अगर हालात बिगड़े और सप्लाई प्रभावित हुई, तो तेल के दाम काफी ऊपर जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में सोना जैसे सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ सकती है।
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ता तनाव सिर्फ खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर हर उस व्यक्ति पर पड़ सकता है जो महंगाई, निवेश और अर्थव्यवस्था से जुड़ा हुआ है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications