आज महंगाई अपने चरम सीमा पर है. घर का खाना महंगा होता जा रहा है. जिसका कारण ये है की खाने में इस्तेमाल होने वाली सब्जियां महंगी होती जा रही है. ये सब्जियां सितंबर से पहले 40 से 50 फीसदी सस्ती हुआ करती थी. इन बढ़ती कीमतों की वजह से आम आदमी के जेब पर फर्क पड़ने वाला है.

आपने गौर किया होगा की सितंबर के समय सब्जियों की कीमत अचनाक से बढ़ने लगी है. सब्जी बनाने के लिए मुख्य सब्जियों की कीमत में खास तौर पर बड़ा प्रभाव पड़ा है. सितंबर से पहले 40 से 50 फीसदी सब्जी सस्ती आ जाया करती थी. सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली 3 सब्जियों की कीमतों में बड़ा उछाल आया है. इन सब्जियों की कीमत सितंबर में ही डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ चुकी है.
कौन से सब्जियों की कीमत पर पड़ा प्रभाव?
घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक आलू, प्याज और टमाटर की कीमतों में सितंबर के महीने भारी उछाल देखने को मिला है. इन तीनों ही सब्जियों के बिना खाना बनाना मुश्किल है. ऐसे में इस बढ़ोतरी का असर सबसे ज्यादा आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है.
सितंबर के महीने में बढ़ती महंगाई पिछले साल की तुलना में कई गुना कम थी. वहीं अगर शाकाहारी भोजन की बात करें तो सितंबर 2023 को शाकाहारी भोजन की कीमत 28.1 रुपये हुआ करती थी. जो अब सितंबर 2024 में बढ़कर 31.3 रुपये हो चुकी है. ये बढ़ोतरी कुल 11 फीसदी है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक सितंबर के महीने में प्याज की कीमत 53 फीसदी, आलू की कीमत 50 फीसदी और टमाटर की कीमत 18 फीसदी बढ़ी है. वहीं महाराष्ट और आंध्र प्रदेश भारी बारिश ने सब्जियों की उपलब्धता पर बड़ा प्रभाव डाला है.
वहीं अगस्त के महीने में शाकाहारी भोजन की कीमत 31.2 रुपये थी, जो सितंबर में 31.3 रुपये हो गई है. यानि इस एक महीने के अंतराल में ज्यादा फर्क नहीं आया है. घर का बना खाना एक साल पहले की तुलना में महंगा हो गया है. शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि सितंबर 2023 में शाकाहारी भोजन की लागत 28.1 रुपये से सितंबर, 2024 में 11 प्रतिशत बढ़कर 31.3 रुपये हो गई. यह अगस्त में 31.2 रुपये से थोड़ी ही अधिक हुई है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
