Vedanta Limited के डीमर्जर के बाद बनी चारों कंपनियों के शेयरों में 1 जुलाई को जोरदार तेजी देखने को मिली। वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता आयरन एंड स्टील, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता पावर, चारों शेयरों में खरीदारी का माहौल रहा, लेकिन सबसे ज्यादा उछाल वेदांता ऑयल एंड गैस के शेयर में देखने को मिली।

इस तेजी की सबसे बड़ी वजह यह रही कि 1 जुलाई से इन चारों कंपनियों के शेयर Trade-to-Trade (T2T) सेगमेंट से बाहर आ गए। ये सभी कंपनियां 15 जून को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थीं और लिस्टिंग के बाद शुरुआती 10 कारोबारी दिनों के लिए इन्हें T2T सेगमेंट में रखा गया था। T2T सेगमेंट में हर खरीद-बिक्री पर अनिवार्य डिलीवरी लेनी पड़ती है। यानी इन शेयरों में इंट्रा-डे ट्रेडिंग की अनुमति नहीं होती और कीमतों पर 5% का सर्किट लिमिट भी लागू रहता है।
अब T2T से बाहर आने के बाद ये सभी प्रतिबंध हट गए हैं। निवेशक अब इन शेयरों में इंट्रा-डे ट्रेडिंग भी कर सकेंगे, जिससे लिक्विडिटी बढ़ेगी, ट्रेडिंग वॉल्यूम में सुधार होगा और शेयरों की कीमतों में पहले के मुकाबले अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। यही वजह है कि 1 जुलाई को इन शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।
2:20 बजे Vedanta Oil & Gas का शेयर 20 फीसदी चढ़कर 38.8 रुपये पर चल रहा था। वेदांता पावर का शेयर 11.30 फीसदी के उछाल के 45 रुपये पर चल रहा था। वेदांता आयरन का शेयर 9.98 फीसदी की तेजी के साथ 38.78 रुपये पर था। वेदांता एल्युमीनियम का शेयर 2.60 फीसदी चढ़कर 460.10 रुपये पर चल रहा था। शेयर बाजारों में 1 जुलाई को अच्छी तेजी दिखी। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में करीब 0.70 फीसदी की मजबूती थी।
कंपनी विदेशी कंपनियों से कर रही पार्टनरशिप
ब्रोकरेज फर्म PL Capital के मुताबिक, वेदांता ऑयल एंड गैस अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए एंड-टू-एंड आउटसोर्सिंग मॉडल पर काम कर रही है। कंपनी ग्लोबल स्तर की कंपनियों के साथ सीजमिक सर्वे, सब-सर्फेस इवैल्यूएशन, ड्रिलिंग और फील्ड डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में साझेदारी कर रही है। ब्रोकरेज का मानना है कि इससे ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ेगी, उत्पादन में तेजी आएगी और आने वाले समय में वॉल्यूम ग्रोथ को मजबूत समर्थन मिलेगा।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

आज खुले 2 नए IPO: लुमिनो और क्विक फॉरेंसिक में दांव लगाने का मौका, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

आज बंद हो रहे हैं Annu Projects और Sumax IPO: 5 बजे की डेडलाइन से पहले कर लें ये जरूरी काम

आज बंद हो रहे हैं 4 बड़े IPO: निवेश से पहले चेक करें UPI डेडलाइन और जरूरी नियम

F&O Expiry Week: एक्सपायरी के शोर में न फंसें! आज की ट्रेडिंग के लिए ये हैं काम के चेकपॉइंट्स

आज बंद हो रहे हैं ये IPO: UPI मैंडेट और टाइमिंग में न करें चूक, जानें पूरी प्रक्रिया

F&O एक्सपायरी का दिन: निफ्टी-बैंक निफ्टी में बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत, ट्रेडर्स के लिए ये हैं जरूरी लेवल्स

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

नेशनल स्पेस डे: स्पेस-डिफेंस और सैटकॉम शेयरों में मचेगी हलचल, सोमवार के लिए ये है खास रणनीति

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान

F&O में 87% ट्रेडर्स को भारी नुकसान: क्या अब SIP और हाइब्रिड फंड्स में शिफ्ट होना ही समझदारी है?



Click it and Unblock the Notifications