नई दिल्ली, सितंबर 16। वेदांता लिमिटेड का सेमीकंडक्टर कारोबार शुरू करने की घोषणा करना इस कंपनी के शेयर पर भारी पड़ गया है। शुरुआत में सभी को लगा कि सेमीकंडक्टर कारोबार का पूरा फायदा वेदांता को मिलेगा। इस उम्मीद में इस कंपनी के शेयर दो दिन में ही 13 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। लेकिन जैसे सेमीकंडक्टर का पूरा सच सामने आया तो यह वेदांता के शेयर को भारी पड़ गया। आइये जानते हैं कि यह सच क्या है, और वेदांता के शेयर पर फंस गए हैं, तो क्या करें।
पहले जानिए कंपनी की सफाई
सेमीकंडक्टर कारोबार की घोषणा के बाद माना जा रहा था कि यह वेदांता के अंतर्गत की निर्माण किया जाएगा। हालांकि इस बात को लेकर गलतफहमी बनी रही। यह गलतफहमी दो दिन बाद यानी कल (गुरुवार को) कंपनी की सफाई के बाद सामने आई। अब साफ हो गया है कि सेमीकंडक्टर का कारोाबर सीधे वेदांता से जुड़ा हुआ नहीं होगा।
जानिए कौन बनाएगा सेमीकंडक्टर
वेदांता लिमिटेड ने एक स्पष्टीकरण कर बताया है कि प्रस्तावित सेमीकंडक्टर कारोबार उसकी पूर्ण होल्डिंग कंपनी वोल्कन इनवेस्टमेंट के तहत किया जाएगा। इस प्रकार से वेदांता का इससे सीधा कोई संबंध नहीं रहेगा। यह खबर जैसे ही सामने आई है, वेदांता के शेयर की हवा निकल गई है। जानिए एक दिन में कितना गिर गया शेयर।
आज करीब 8 फीसदी टूट गया वेदांता का शेयर
बीते दो दिनों में करीब वेदांता का शेयर करीब 13 फीसदी तक ऊपर चला गया था। लेकिन सफाई सामने आते ही वेदांता का शेयर आज करीब 8 फीसदी टूट गया है। वेदांता का शेयर आज एनएसई पर दोपहर करीब 2 बजे 288 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इस वक्त इसमें करीब 26 रुपये यानी 8 फीसदी से थोड़ा ज्यादा की गिरावट है। आज इस शेयर ने न्यूनतम स्तर 287.00 रुपये का और अधिकतम का स्तर 299.90 रुपये का बनाया है। वहीं अगर देखा जाए तो एक साल का न्यूनतम स्तर 206.00 रुपये का और अधिकतम का स्तर 440.75 रुपये का बनाया है।
ये है जानकारों की राय
ब्रोकरेज कंपनी जेपी मार्गन ने वेदांता लिमिटेड पर ओवरवेट की रेटिंग दी है। इसने शेयर का टारगेट प्राइस 400 रुपये रखा है। वहीं सिटी ने इस शेयर पर सेल की राय दी है। इसने शेयर का टारगेट प्राइस 190 रुपये बताया है। इससे साफ जाहिर है कि यह शेयर या तो तेजी से ऊपर जाएगा या तेजी से नीचे आएगा। ऐसे में इस शेयर में निवेश से पहले काफी सोच विचार की जरूरत है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
