Vedanta Q3 Results in Hindi: शेयर बाजार में 31 जनवरी को तेज खरीदारी देखने को मिल रही है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स पॉजिटिव ट्रेड कर रहे हैं. बाजार की तेजी में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जोकि नतीजे जारी कर रहे. इस कड़ी में माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता ने भी दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. अनिल अग्रवाल की स्वामित्व वाली कंपनी वेदांता का नेट प्रॉफिट अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 70 फीसदी बढ़ा है. नतीजों के बाद वेदांता के शेयरों में निचले स्तरों से जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है.
वेदांता ने जारी किए नतीजे
वेंदाता ने एक्सचेंज फाइलिंग में 31 जनवरी को फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की जानकारी दी. अक्टूबर से दिसंबर के दौरान कंपनी को 4,876 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 2868 करोड़ रुपए था. इस लिहाज से सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट में 70 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है. आय भी सालाना आधार पर 10.2 फीसदी बढ़कर 38526 करोड़ रुपए हो गई, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 34968 करोड़ रुपए थी.

ऑपरेटिंग प्रॉफिट में जोरदार तेजी
वेदांता के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में जोरदार तेजी दर्ज की गई. दिसंबर तिमाही में पहली बार 11,284 करोड़ रुपए का EBITDA दर्ज किया गया है, जोकि सालाना आधार पर 30 फीसदी बढ़ा है. EBITDA मार्जिन भी 517 बेसिस पॉइंट्स के इजाफे के साथ 34 फीसदी पर पहुंच गया. इस दौरान कंपनी का नेट डेट 57,358 करोड़ रुपए रहा. नेट डेट रेश्यो भी गिरकर 1.4 गुना हो गया, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 1.7 गुना था.
वेदांता के शेयरों में तेजी
वेदांता के शेयरों में दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद तेजी देखने को मिल रही है. बीएसई पर शेयर 2 फीसदी की मजबूती के साथ 440.90 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा. जबकि कारोबारी सेशन में स्टॉक 426.90 रुपए के निचले स्तरों तक फिसला. इसका मार्केट कैप 1.72 लाख करोड़ रुपए है. शेयर पिछले 1 साल की अवधि में 60 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
