Vedanta Q1 Results: भारतीय शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. सोमवार की बिकवाली के बाद बाजारों में निचले स्तरों से रिकवरी दिखी. मार्केट की हलचल में नतीजों वाले शेयर फोकस में है. ऐसा ही एक शेयर वेदांता लिमिटेड का है, जोकि Q1 नतीजों के बाद शेयर में मजबूती देखने को मिल रही. वेदांता लिमिटेड को अप्रैल से जून तिमाही में 5095 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है, जोकि सालाना आधार पर 54 फीसदी बढ़ा है. BSE पर शेयर 417.55 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है.
जून तिमाही में धमाकेदार प्रदर्शन
एक्सचेंज को दी जानकारी में वेदांता ने बताया कि जून तिमाही में नेट मुनाफा सालाना आधार पर बढ़त दिखी. यह 3308 करोड़ रुपए से बढ़कर 5095 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. आय में भी 6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. Q1 में आय 33,342 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 35,329 करोड़ रुपए थी. इस दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 47% बढ़ा है.
मेटल और माइनिंग कारोबार से जुड़ी कंपनी ने बताया कि EBITDA 10,275 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 6420 करोड़ रुपए थी. जून तिमाही में EBITDA मार्जिन 880 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी के साथ 27.8% पर रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 19 फीसदी थी.
मैंनेजमेंट कमेंट्री
वेदांता के एग्जीक्युटिव डायरेक्टर अरुण मिश्र ने कहा कि अच्छे नतीजों के साथ साल की शुरुआत हुई है. मुनाफे में सालाना आधार पर 54% की बढ़ोतरी रही. EBITDA भी 47% बढ़ा है. सभी ऑपरेशंस से लागत घटने और मार्जिन में सुधार से यह संभव हुआ. एल्युमिनियम और जिंक डिविजन लगातार आउटपरफॉर्म किया. उन्होंने कहा कि हमारा ग्रोथ अनुमान ट्रैक पर है. FY25 में सभी अहम प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.

कैपेक्स को मिली मंजूरी
वेदांता ने बताया कि राजस्थान ब्लॉक के लिए बोर्ड ने 270 मिलियन डॉलर के कैपेक्स को मंजूरी दे दी है. इस प्रोजेक्ट की टाइमलाइन 12 से 30 महीने का है. इंटर्नल एक्रुअल से फंड जारी होगा. लाइबेरिया में ओर prodn की क्षमता बढ़ाने के लिए 280 मिलियन डॉलर का निवेश होगा, जोकि डेट और इंटरनल एक्रुअल या इक्विटी इनफ्युजन के जरिए फंड होगा. इस प्रोजेक्ट को 18 महीने में पूरा किया जाएगा.
वेदांता में हिस्सेदारी
वेदांता लिमिटेड में मार्च 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक प्रोमोटर्स की हिस्सेदारी 61.95 फीसदी रही, जोकि जून तिमाही में हिस्सेदारी गिरकर 59.32 फीसदी पर आ गई. हालांकि, प्रोमोटर्स ने 99.99 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी है. कंपनी में FIIs की ओर से शेयर में खरीदारी जारी है. ये दिसंबर तिमाही की 7.74 फीसदी बढ़कर जून तिमाही में 10.23% रही.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
