Vedanta Dividend Record Date: अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड ने बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी ने FY2024-25 के लिए अपने चौथे अंतरिम डिविडेंड का जल्द ही ऐलान करने वाली है. इस डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट स्थापित हो गई है, जो शेयरहोल्डर्स के लिए अच्छी खबर लेकर आई है.
डिविडेंड का अपडेट और रिकॉर्ड डेट
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 16 दिसंबर 2024 को होगी, जिसमें चौथे अंतरिम डिविडेंड पर फैसला होगा. हालांकि बोर्ड की मंजूरी अभी भी लंबित है, लेकिन वेदांता ने पहले ही 24 दिसंबर 2024 को रिकॉर्ड डेट के रूप में निर्धारित कर दिया है. इस डेट तक कंपनी के रिकॉर्ड में लिस्ट शेयरहोल्डर कैश डिविडेंड के लिए योग्य होंगे. यदि निवेशक यह डिविडेंड लेना चाहते हैं तो उनके पास वेदांता के शेयर खरीदने के लिए 23 दिसंबर तक का समय है.

वेदांता का डिविडेंड इतिहास
मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के दौरान, वेदांता ने कुल 35 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 3 अंतरिम डिविडेंड जारी किए हैं. जुलाई 2001 से कंपनी ने अब तक 45 डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है. पिछले साल के दौरान, शेयरधारकों को 46 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड प्राप्त हुआ, जिसके नजीजतन करीब 8.94% की यील्ड हो गई, जो कई अन्य कंपनियों से ज्यादा है.
शेयर में जोरदार तेजी
डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट फिक्स करने की खबर का असर शेयर पर भी देखने को मिल रहा है. बीएसई पर वेंदाता का शेयर करीब सवा फीसदी की तेजी के साथ 520 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इसने इंट्राडे में 526.50 रुपए का 52-वीक हाई भी टच किया है. करीब 2 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी ने एक साल की अवधि में निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है. इसमें 12 महीने में 111 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. 2024 में अब तक स्टॉक 100 फीसदी की तेजी दिखा चुका है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
