नई दिल्ली, जुलाई 19। मेटल और खनन सेगमेंट की प्रमुख कंपनी वेदांत ने ऐलान किया है कि कंपनी के बोर्ड ने 19.5 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश (डिविडेंड) को मंजूरी दी है। इसके लिए कंपनी शेयरधारकों को कुल 7,250 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। वेदांत ने कहा है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने मंगलवार, 19 जुलाई, 2022 को 19.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दे दी है। इस तरह ये 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों पर 1950 फीसदी का लाभांश देगी। ये लाभांष वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए है।
कितनी है रिकॉर्ड डेट
वेदांत ने कहा कि लाभांश के भुगतान के लिए रिकॉर्ड तिथि 27 जुलाई है। रिकॉर्ड तिथि लाभांश भुगतान प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण तिथि है। रिकॉर्ड तिथि किसी के कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा निर्धारित की जाती है और ये उस तिथि को संदर्भित करती है जिस पर निवेशकों के पास डिविडेंड प्राप्त करने के लिए शेयर होने चाहिए।
एफडी से अधिक रिटर्न
बता दें कि आज वेदांत का शेयर 239.90 रु पर बंद हुआ, जबकि कंपनी अपने शेयरों पर 19.50 रु प्रति शेयर का डिविडेंड देने जा रही है। यदि आप कल सुबह कंपनी के शेयर मौजूदा रेट पर खरीद लें तो इस तरह आप केवल 8 दिनों में कंपनी के शेयर पर 8.12 फीसदी रिटर्न हासिल कर सकते हैं, जो कि एफडी से भी अधिक है। इसके शेयरों पर अलग से फायदा हो सकता है। आगे जानते हैं कैसे।
कितना है शेयर के लिए टार्गेट
एक ब्रोकरेज फर्म ने वेदांत के शेयर के लिए 490 रु का टार्गेट रखा है। यानी प्रति शेयर 250.10 रु का फायदा। यानी आपको 104.25 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। आपका पैसा सीधा सीधा दोगुने से अधिक हो जाएगा। ट्रेंडलाइन के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले 12 महीनों में वेदांता ने कुल 76.50 रुपये प्रति शेयर का लाभांश घोषित किया है। 31.50 रुपये का अंतिम लाभांश 6 मई को घोषित किया गया था।
काफी गिरा है शेयर
वेदांत का शेयर 440.80 रुपये के 52 सप्ताह के उच्च स्तर से लगभग 45 प्रतिशत गिर गया है। पिछले हफ्ते जारी अपनी सालाना रिपोर्ट में कंपनी ने कहा था कि वह अपने टैक्स के बाद होने वाले मुनाफे का कम से कम 30 फीसदी लाभांश के तौर पर बांटेगी। वेदांत ने कहा था कि यह कैश फ्लो की मजबूती, आर्थिक स्थिति, कमोडिटी प्राइस साइकिल, प्राकृतिक आपदा आदि जैसे विभिन्न कारकों के बोर्ड के मूल्यांकन के अधीन होगा।
कंपनी की प्रोफाइल
वेदांत लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय खनन कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई, भारत में है। इसका मुख्य ऑपरेश गोवा, कर्नाटक, राजस्थान और ओडिशा में लौह अयस्क, सोना और एल्यूमीनियम खानों में है। वेदांत (तब स्टरलाइट उद्योग कहा जाता था) 1980 के दशक में शुरू हुई। इसके संस्थापक डी.पी. अग्रवाल ने मुंबई में स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड की स्थापना की और भारत के विभिन्न राज्यों में खनन कंसेशंस खरीदना शुरू किया। 1992 में, उन्होंने नासाउ (बहामास) में अपनी खानों के लिए मुख्य होल्डिंग कंपनी के रूप में वोल्कन इंवेस्टमेंट की स्थापना की। 1990 के दशक में, जैसे ही भारत सरकार ने बीमार (निष्पादित) कंपनियों को बेचना शुरू किया, स्टरलाइट ने उनके लिए बोली लगाना शुरू कर दिया।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications