Vande Bharat Express News: यात्रियों के लिए खुशखबरी आ गई है। देश की सबसे लंबी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरियों पर दौड़ना शुरू कर चुकी है। अगर आप भी इस ट्रेन में सफर का मजा उठाना चाहते हैं तो चलिए फटाफट आपको बताते हैं कि इस वंदे भारत ट्रेन का रूट और किराया क्या है।

इन रूट पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
दिल्ली-पटना दिवाली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से सुबह 8.25 बजे दिल्ली से अपनी यात्रा शुरू कर चुकी है। यह 994 किलोमीटर की दूरी तय करके 11 घंटे 30 मिनट में रात 8 बजे अपने गंतव्य तक पहुंची। ट्रेन के कुछ प्रमुख स्टेशन स्टॉप्स आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज और कानपुर हैं।आपको बता दें कि डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 11 घंटे और 55 मिनट का समय लेती है। वंदे भारत ट्रेन ट्रेन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दिल्ली से पटना और सोमवार, गुरुवार और शनिवार को पटना से दिल्ली के लिए चलेगी। यह पटना से सुबह 7.30 बजे रवाना होगी और शाम 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर क्लास नहीं है और चेयर कार ही सिर्फ सीट उपलब्ध है।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का समय
रेल मंत्रालय के मुताबिक,यह एक स्पेशल ट्रेन है जिसे ट्रायल बेसिस पर चलाया जा रहा है। और ट्रेन आरा, बक्सर,डीडीयू, प्रयागराज व कानपुर जैसे बड़े स्टेशनों पर रुकेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सर्विस आज यानी 30 अक्टूबर से चलेगी और 1, 3 व 6 नवंबर को भी अपनी सर्विसेज देगी। जबकि वापसी में ट्रेन पटना से दिल्ली का सफर 2, 4 और 7 नवंबर को चलेगी।
इतना है सबसे लंबी वंदे भारत ट्रेन का किराया
इस स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयर कार का टिकट 2575 रुपये रखा गया है। इसमें एसी एग्जिक्युटिव चेयर कार के लिए पटना-दिल्ली के बीच 4,655 रुपये किराया देना होगा।
इन यात्रियों को मिलेगी सुविधा
इससे पहले सबसे लंबी वंदे भारत नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चल रही थी, जिसमें 771 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 8 घंटे में तय की गई। भारतीय रेलवे ने लखनऊ से बिहार के छपरा जंक्शन तक एक और वंदे भारत ट्रेन शुरू की है, जिससे यात्रियों को आसानी से छठ पूजा के लिए अपने घर वापस जाने की सुविधा मिल सके। यात्रा को आसान और बेहतर बनाने के लिए रेलवे ने भारत की सबसे लंबी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. यह ट्रेन नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी. जिसे देश के विस्तारित हाई-स्पीड ट्रेन नेटवर्क को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं ये ट्रेन नई दिल्ली से पटना की दूरी तय करने के दौरान कई स्टेशनों पर रुकेगी। इसके पहले भारतीय रेलवे ने बताया था कि दिल्ली से बिहार तक के लिए 4 नई वंदे भारत या अमृत भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है।
इसके अलावा फेस्विट सीजन के चलते उत्तर रेलवे ने स्पेशल वंदे भारत ट्रेन के परिचालन के बारे में जानकारी दी है। इसमें आठ एसी चेयरकार की ट्रेन को 25, 26, 27, 27, 28, 30 और 31 अक्टूबर को चलाया जाएगा। इसके साथ ही विशेष वंदे भारत ट्रेन 1, 2, 3, 4, 6, 7 और 8 नवंबर को दोनों तरफ से चलाई जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications