Vande Bharat Train; Indian Railways; वंदे भारत ट्रेन: देश में लगातार सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार हो रहा है। हाल के दिनों में देश के कई रूट्स में वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की गई है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन ट्रेनों के शुरु होने से लोगों को आरामदायक सफर के साथ कम समय में अधिक दूरी तय करने की सुविधाएं मिल रही हैं।

इस बीच अब भारतीय रेलवे (IR) ने चेन्नई रूट में चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के टाइमटेबल में बदलाव किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 सितंबर, 2023 को देश की 27वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना की थी, जिसके टाइम टेबल में संशोधन किया गया है।
चेन्नई एग्मोर और तिरुनेलवेली (Chennai Egmore to Tirunelveli Vande Bharat Express) के बीच चलने वाली इस सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन का रखरखाव और संचालन दक्षिणी रेलवे (SR) जोन द्वारा किया जा रहा है।
चेन्नई एग्मोर से तिरुनेलवेली वंदे भारत एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर, दूरी, टाइम टेबल
ट्रेन नंबर 20665/20666 चेन्नई एग्मोर-तिरुनेलवेली-चेन्नई एग्मोर वंदे भारत एक्सप्रेस हर हफ्ते मंगलवार को छोड़कर सभी दिन चलती है। यह ट्रेन 7:45 घंटे में 653 किमी की दूरी तय करती है।
चेन्नई एग्मोर से तिरुनेलवेली वंदे भारत ट्रेन: स्टॉपेज
चेन्नई एग्मोर और तिरुनेलवेली के बीच सात रेलवे स्टेशन आते हैं जहां यह ठहरती है। इस प्रकार यह ट्रेन तांबरम, विल्लुपुरम जंक्शन, तिरुचिरापाली, डिंडीगुल, मदुरै, विरुदुनगर और कोविलपट्टी रेलवे स्टेशन पर रुकती है।
टाइम टेबल की बात करें तो वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20665) चेन्नई एग्मोर से दोपहर के 4:45 बजे खुलती है और रात 10:30 बजे तिरुनेलवेली पहुंचती है। वापसी के दौरान ट्रेन संख्या 20666 तिरुनेलवेली से सुबह 6:05 बजे खुलती है और 1:55 बजे चेन्नई एग्मोर पहुंचती है।
चेन्नई एग्मोर से तिरुनेलवेली वंदे भारत ट्रेन में 20 कोच हैं। इसमें बैठने की व्यवस्था दो प्रकार की है जिसमें से एक एसी चेयर कार (CC) और दूसरा एग्जीक्यूटिव चेयर कार (ECC) है।
चेन्नई एग्मोर से तिरुनेलवेली वंदे भारत एक्सप्रेस: किराया
चेन्नई एग्मोर और तिरुनेलवेली के बीच एसी चेयर कार में यात्रा करने का किराया 1625 रुपये है जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 3015 रुपये है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications