Vande Bharat Train: बिहार वालों के लिए खुशखबरी आ गई है। 15 सितंबर से टाटा और पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन दौड़ना शुरु करेगी। इस ट्रेन का यात्री बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह ट्रेन 450 किलोमीटर की दूरी कम समय में ही तय करेगी। आइए इसके बारे में आपको सारी डिटेल्स देते हैं।

सिर्फ 7 घंटे में पूरा हो जाएगा सफर
टाटा और पटना के बीच दौड़ने वाली ये वंदे भारत एक्सप्रेस न 450 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। इस ट्रेन की ऐवरेज स्पीड 62 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का नंबर 20893 होगा, जबकि पटना से टाटा के लिए यह ट्रेन नंबर 20894 से चलेगी। यह ट्रेन छह स्टेशन जोकि मुरी, बोकारो स्टील सिटी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस (गोमो), पारसनाथ, कोडरमा और गया में रुकेगी। इसके अलावा, राजबेड़ा में एक तकनीकी ठहराव भी होगा।
ये होगा इस वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल
यह ट्रेन टाटा से गोमो के बीच 110 किलोमीटर प्रति घंटे से चलेगी। गोमो से गया के बीच 130 किलोमीटर प्रति घंटे और गया से पटना के बीच 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।
टाटा से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:30 बजे रवाना होगी और 7:15 बजे मुरी, 8:10 बजे बोकारो स्टील सिटी, 8:55 बजे गोमो, 9:07 बजे पारसनाथ, 9:55 बजे कोडरमा और 11:10 बजे गया पहुंचेगी। दोपहर 12:45 बजे पटना पहुंचेगी।
पटना से यह ट्रेन दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी और 3:40 बजे गया, 4:40 बजे कोडरमा, 5:45 बजे पारसनाथ, 6:00 बजे गोमो, 6:47 बजे बोकारो स्टील सिटी और 7:25 बजे मुरी पहुंचेगी। रात 9:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
इस वंदे भारत ट्रेन में होंगे कुल 8 कोच
इसमें कुल आठ कोच होंगे। इसमें कई सारी सुविधाएं और यात्रा के समय को कम करने के लिए यात्रियों को अधिक किराए का भुगतान भी नहीं करना होगा। इस ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे लगे हैं और इसमें मेट्रो की तरह ही दरवाजे ऑटोमेटिक खुलते हैं। साथ ही कई आधुनिक सुविधाओं से ट्रेन लैस है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए ट्रेन को पूरी तरह से ऑनबोर्ड वाईफाई की सुविधा भी दी गई है। वंदे भारत ट्रेन को बनाने में दिव्यागों के लिए कुछ डिब्बों में व्हीलचेयर रखने के लिए अलग से स्थान बनाया गया है।
साथ ही हर सीट के नीचे मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट्स भी हैं। इस ट्रेन के शुरू होने से टाटा और पटना के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
