Vande Bharat Express News: वंदे भारत एक्सप्रेस में रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं। इसमें कई सारी सुविधाएं भी दी जाती हैं लेकिन हाल ही में वंदे भारत के यात्रियों ने सोशल मीडिया पर 20 रुपये एक्स्ट्रा चार्ज को लेकर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। कई यात्रियों ने वंदे भारत में अखबार और पानी की बोतलों के लिए अतिरिक्त शुल्क पर अपना रिएक्शन दिया है। आइए इस पूरे मामले के बारे में आपको बताते हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस में 20 रुपये का लिया जाता है एक्स्ट्रा चार्ज
यात्री वंदे भारत टिकट बुक करते समय भोजन का विकल्प चुन सकते हैं। कई लोग अक्सर इसे चुनना पसंद नहीं करते। अब, सभी यात्री, चाहे उनकी भोजन के ऑप्शन को चुने या न चुने, यह कुल राशि में ही जोड़ी जाने वाली एक अनिवार्य चार्ज है। इसने यात्रियों के बीच सवाल खड़े कर दिए हैं और वे बिल में इसे शामिल करने के पीछे का सही कारण जानना चाहते हैं।
लोगों ने वंदे भारत ट्रेन को लेकर किया सोशल मीडिया पर रिएक्ट
एक्स(पूर्व ट्विटर) यूजर रूपक कमल गौतम (@RoopakGautam) ने कुल किराए में 20 रुपये जोड़े जाने के बारे में सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन में पानी की बोतल मुफ्ता बताई गई है, लेकिन यह अतिरिक्त शुल्क बिल में शामिल है।
वहीं, एक अन्य यूजर ने एक दिलचस्प सवाल पूछा कि अगर 15 अगस्त को अवकाश के कारण 16 अगस्त को कोई समाचार पत्र नहीं छपता है, तो शुल्क क्यों नहीं काटा जाता है?
एक अन्य यूजर ने एक अलग मुद्दा उठाया और सोशल मीडिया पर लिखा कि, कोच में चढ़ने वाले सभी यात्रियों को पानी की बोतलें दी गईं, लेकिन कोई भी अख़बार नहीं दिया गया। उन्होंने IRCTC से अखबार हटाने और अनिवार्य खानपान चार्ज को घटाकर 10 रुपये प्रति यात्री करने का अनुरोध किया।
रेलवे ने यूजर्स को दिया ये जवाब
सभी यूजर्स की बातों को स्पष्ट करते हुए, भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने जवाब दिया कि यह हर यात्री के लिए 20 रुपये का अनिवार्य शुल्क है। यह लागत पानी की बोतल और अखबार के लिए है। खानपान शुल्क के बारे में आईआरसीटीसी के स्पष्टीकरण से अधिकांश यात्री खुश नहीं हैं। वे संबंधित विभागों और अधिकारियों को टैग करते रहते हैं और सोशल मीडिया पर इसके बारे में शिकायत करते रहते हैं।
कई यात्री वंदे भारत ट्रेन में लगाए जा रहे इस चार्ज से हैं नाखुश
यात्री इस बात से बिलकुल भी सहमत नहीं हैं कि पानी की बोतल और अखबार के लिए 20 रुपये का अनिवार्य शुल्क देना होगा। खास तौर पर यह उन लोगों के लिए चिंताजनक है जो वंदे भारत की टिकट बुक करते समय खाने का विकल्प नहीं चुनते हैं।
कुछ लोगों ने तो यह भी बताया कि विक्रेता पहचान पत्र मांग रहे हैं। इससे पहले रेलवे ने 1 लीटर पानी की बोतल देती थी। पानी की बर्बादी का हवाला देते हुए रेलवे ने फैसला किया कि सभी वंदे भारत ट्रेनों में हर यात्री को पीने योग्य पानी (पीडीडब्ल्यू) की केवल 500 मिलीलीटर की एक बोतल ही दी जाएगी।
यात्रियों की मांग पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 500 मिलीलीटर की एक और बोतल दी जाएगी। इस बीच, कुछ यात्रियों ने सवाल उठाया कि टिकट में खानपान पर लगने वाला चार्ज क्यों शामिल नहीं किया गया है, जबकि वंदे भारत की दरें प्रीमियम ट्रेनों के बराबर हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications