Fact Check Vande Bharat Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया कि वंदे भारत ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। आइए इस वीडियो की सच्चाई आपको बताते हैं।
इस वायरल वीडियो के पीछे की ये है सच्चाई

पिछले महीने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में कंचनजंगा ट्रेन हादसा हुआ था। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इस ट्रेन हादसे के बाद दावा किया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन भी हादसे का शिकार हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर वंदे भारत ट्रेन के एक्सीडेंट के दावे के साथ एक वीडियो भी अपलोड किया गया है। ये वीडियो Naresh bihari official नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। फेसबुक पर वीडियो के साथ ही कैप्शन में लिखा कि 'वंदे भारत का हालत क्या हुआ?' इस वीडियो में एक सफेद रंग की ट्रेन हादसे के बाद मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी हुई दिख रही है।
लोगों ने वीडियो को किया शेयर
लोगों ने वंदे भारत ट्रेन हादसे के वीडियो को सच मानकर शेयर भी किया है। जबकी ये वीडियो फेक है। जब Naresh bihari official नाम के फेसफुक अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया तो ये बात सामने आई है कि ये वीडियो फेक है और Chile: At least two killed, several injured as Chilean train on test run collides with cargo train वीडियो से इसे वंदे भारत ट्रेन बताकर शेयर किया जा रहा है।
वंदे भारत ट्रेन किसी हादसे का नहीं हुई है शिकार
20 जून, 2024 को दक्षिण अमेरिका के चिली देश में ट्रेन हादसा हुआ था इस दौरान 2 लोग की मौत हुई थी और कई लोग घायल गए थे। चिली में हादसे का शिकार ट्रेन सफेद रंग की थी, यह ट्रेन देखने में वंदे भारत जैसी लग रही थी। चिली ट्रेन हादसे के वीडियो को वंदे भारत ट्रेन को मानकर सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म में शेयर किया गया था।
चिली में हुए इस ट्रेन हादसे के वीडियो को भारत का बता कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म में गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस तरह की कोई भी वंदे भारत ट्रेन हादसे का शिकार नहीं हुई है।
More From GoodReturns

दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications