Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट आ गया है. इसके तहत भारतीय रेलवे ने इसे लेकर ताजा जानकारी साझा किया है. दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के अधिकारियों ने बताया कि इस साल 15 अगस्त से वंदे भारत की नई स्लीपर पटरी पर दौड़ने लगेगी. रेलवे इस तारीख से कई रूट्स पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू करने की प्लानिंग कर रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SCR ऑफिसर्स ने नए वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को काचीगुडा और सिकंदराबाद स्टेशनों से चलाने का प्रस्ताव दिया है. दरअसल, उनका टारगेट काचीगुडा-विशाखापत्तनम, काचीगुडा-तिरुपति और सिकंदराबाद-पुणे जैसे बिजी रूट्स को कवर करना है. बताते चलें कि नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में 16 कोच होंगे.
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खास बातें
नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में एसी और नॉन-एसी दोनों तरह के कोच होंगे. हर ट्रेन में 16 कोचों होंगे, जिसमें कुल 823 बर्थ होंगी. खास बात तो ये है कि इस ट्रेन के पैसेंजर्स को फ्लाइट जैसी सर्विस दी जाने की बात कही जा रही है. इसमें भोजन और पानी के लिए पेंट्री, ऑटोमेटिक दरवाजे और क्लीन टॉयलेट शामिल हैं. ट्रेन के कोच पूरी तरह से साउंडप्रुफ बनाए गए हैं, जिससे पैसेजर्स को अच्छी नींद लेने में समस्या ना हो.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को वंदे भारत एक्सप्रेस जैसा ही डिजाइन किया जा सकता है. बता दें कि नई स्लीपर ट्रेनों की मैक्सिमम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे होगी. टिकट के प्राइसेज भी कम रखने की बात कही जा रही है.
वंदे भारत मेट्रो सर्विस को लेकर क्या है अपडेट?
रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के बाद अब मेट्रो सर्विस पर भी फोकस कर रहा है. इसके तहत आस-पास के शहरों को जोड़ने के लिए वंदे भारत मेट्रो सर्विस शुरू करने की भी प्लानिंग हो रही है. उम्मीद की जा रही है कि इन मेट्रो ट्रेनों को कानपुर-लखनऊ, दिल्ली-मेरठ, मुंबई-लोनावाला, वाराणसी-प्रयागराज, पुरी-भुवनेश्वर और आगरा-मथुरा के बीच चलाई जाए.
मेट्रो सर्विस के हर कोच की क्षमता 250 पैसेजर्स की होगी. वंदे भारत मेट्रो को लेकर ताजा अपडेट ये है कि रेलवे जल्द ही इसका ट्रायल रन करेगा, जिसका उद्देश्य मुख्य शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाना और यात्रियों के लिए ट्रैवल सर्विसमें सुधार करना है.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
