Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे लगातार अपनी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। कुछ ही दिनों में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को नई दिल्ली और हावड़ा के बीच शुरू किया जाने वाला है। यह ट्रेन तेज स्पीड और आरामदायक सफर के लिए बनाई गई है। अभी तक वंदे भारत ट्रेनें केवल चेयर कार सुविधा के साथ चल रही थीं, लेकिन अब लंबी दूरी के सफर को ध्यान में रखते हुए स्लीपर वर्जन लाया जा रहा है।

इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में होंगी कई सुविधाएं
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सोने के लिए बर्थ की सुविधा होगी जैसे राजधानी और दूरंतो जैसी ट्रेनों में स्लीपर क्लास होती है, उसी तरह इसमें भी एसी बर्थ होंगे। यह ट्रेन खासतौर पर लंबी दूरी की रात की यात्राओं के लिए तैयार की गई है ताकि यात्री आराम से सफर कर सकें।
ये है रूट और किराए की डिटेल्स
ई दिल्ली से हावड़ा के बीच की दूरी लगभग 1,449 किलोमीटर है। इस रूट पर पहले से राजधानी एक्सप्रेस और दूरंतो एक्सप्रेस चलती हैं, लेकिन वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इन दोनों से भी तेज होगी। वहीं, बाकी ट्रेनें 17 से 20 घंटे का समय लेती हैं। ये वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यह दूरी करीब 15 घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी। हालांकि किराए की आधिकारिक अभी पूरी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट के अनुसार, एसी 3-टियर का किराया ₹3,000 के आसपास होगा, एसी 2-टियर का ₹4,000 और फर्स्ट क्लास एसी का ₹5,100 तक हो सकता है।
कौन-कौन से स्टेशन बीच में होंगे ?
इस ट्रेन का रूट अहम शहरों और स्टेशनों से होकर गुजरेगा। प्रमुख स्टॉपेज कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज (इलाहाबाद), डीडीयू (मुगलसराय), गया, धनबाद, आसनसोल होंगे। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 डिब्बे होंगे। इनमें 11 कोच एसी 3-टियर होंगे और 4 कोच एसी 2-टियर होंगे। इसके अलावा 1 कोच फर्स्ट क्लास एसी होगा।
इन कोचों में आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी जैसे ऑटोमैटिक दरवाजे, जैविक शौचालय, जीपीएस आधारित इंफोरमेंशन सिस्टम, बेहतर लाइटिंग और आरामदायक बर्थ।
इसके अलावा टाइम टेबल नई दिल्ली से हावड़ा शाम 5 बजे प्रस्थान, सुबह 8 बजे पहुंच जाएगी। इसके अलावा हावड़ा से नई दिल्ली शाम 5 बजे प्रस्थान, सुबह 8 बजे पहुंचेगी।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भारत में रेल यात्रा को एक नए स्तर पर ले जाएगी। यह न सिर्फ समय की बचत करेगी, बल्कि आरामदायक और सुरक्षित यात्रा भी सुनिश्चित करेगी। जो यात्री लंबे समय से राजधानी या दूरंतो से यात्रा करते आ रहे हैं, उनके लिए अब एक नया और बेहतर ऑप्शन होगा। रेलवे का यह कदम यात्री सुविधाओं को और अधिक बढ़ावा देगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
