भारतीय रेलवे महाराष्ट्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी लाया है. अब आपको वंदे भारत स्लीपर सुपर फास्ट ट्रेन का और इंतजार नहीं करना पड़ेगा. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पुणे से नागपुर तक चलने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

पुणे से ट्रेन में यात्रा करने में लोगों को काफी दिक्कतें होती है. अकसर देखा जाता है कि नागपुर और पुणे रूट पर लंबी वेटिंग लिस्ट होती है. ऐसे में कई लोग हार मानकर बस या अन्य कोई विकल्प चुन लेते हैं.
नागुपर से पुणे या पुणे से नागपुर जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लेकिन अब पुणे और नागपुर के यात्रियों के यह मुश्किले दूर होने वाली है. क्योंकि जल्द ही पुणे और नागपुर रूट पर वंदे भारत स्लीपर सुपर फास्ट ट्रेन चलेगी.
नागपुर से पुणे तक का सफर करेगी तय
सेंट्रल रेलवे के नागपुर डिविजन ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया है. इसके साथ ही, सिकंदराबाद लाइन के लिए एक नॉन-स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक नागपुर-पुणे रूट पर गरीब रथ, अजनी-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस और नागपुर-पुणे एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं. लेकिन इन सब के बावजूद लोगों को लंबी वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ता है क्योंकि यात्रिया की संख्या पहले से ज्यादा बढ़ गई है.
ऐसे में यात्रियों को निजी बसों का विकल्प चुनना पड़ता है. वंदे भारत की बात करें तो फिलहाल यह ट्रेन नागपुर-बिलासपुर और नागपुर-इंदौर रूट पर चलती है. हालांकि यह ट्रेन स्लीपर सुपर फास्ट नहीं है और इसमें केवल चेयर कार कोच ही लगाए गए हैं.
भारी बारिश से रेलवे सुविधा पर असर
मुंबई में बारिश से बुरा हाल है. यहां शुक्रवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण रेलवे और बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं. ऐसी स्थिति में ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं बारिश के कारण मुंबई की कुछ सड़कोऔर रेलवे ट्रैक पर जलभारव देखा गया है.
इन्हीं सब समस्या के चलते परिवहन सेवाओं की गति धीमी हो गई हैं. यह पता चला है कि उपनगरीय रेलवे सेवाएं 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications