Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत ट्रेन में लोगों को आरामदायक सफर के साथ-साथ ट्रैवल करने का समय भी कम हो जाता है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ ने भारत में रेल यात्रा में क्रांति ला दी है। BEML(Bharat Earth Movers Limited) के द्वारा निर्मित, वंदे स्लीपर को लंबी दूरी और रात भर की यात्राओं के लिए डिजाइन किया गया है। इस ट्रेन का प्रोटोटाइप सितंबर 2024 में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रदर्शित किया गया था। दिल्ली से श्रीनगर की ये वंदे स्लीपर ट्रेन जल्द शुरू होने वाली है।

दिल्ली से श्रीनगर दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Express)
मीडिया रिपोर्ट्स( एनवीआई ) के अनुसार, भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली-श्रीनगर रूट के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये भी बताया है कि इस सेवा से राष्ट्रीय राजधानी और जम्मू-कश्मीर की राजधानी के बीच संपर्क बढ़ेगा, साथ ही भविष्य में इस रूट को बारामुल्ला तक बढ़ाने की योजना है।
ये होगा दिल्ली से श्रीनगर की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का रूट (Vande Bharat New Train)
नई दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 13 घंटे से भी कम समय में 800 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। ट्रेन के नई दिल्ली से 19:00 बजे रवाना होने और 08:00 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। ये ट्रेन रास्ते में, ट्रेन अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, कठुआ, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, संगलदान और बनिहाल सहित कुछ प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
इतना है दिल्ली से श्रीनगर की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया
नई दिल्ली से श्रीनगर तक दौड़ने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए यात्रियों को तीन तरह के सीट बुक करने की सुविधा दी है। इस ट्रेन का एसी 3 टियर (3ए) का 2000 रुपये का टिकट है। वहीं, एसी 2 टियर (2ए) का 2500 रुपये का टिकट है। इसके अलावा एसी प्रथम श्रेणी (1ए) के लिए रु. 3000 का टिकट है।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलती हैं कई सुविधाएं (Vande Bharat Express Route List)
लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सुविधा मिलती है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें, राजधानी एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों से काफी बेहतर और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों से भी तेज मानी जा रही हैं।
इतना ही नहीं, यह ट्रेन आरामदायक बर्थ, साफ और आधुनिक शौचालय, हाई स्पीड वाई-फाई, पढ़ने की लाइटो, और हाई स्पीड मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट जैसी सुविधाओं भी यात्रियों को देती है।
सुरक्षा की बात करें तो इस ट्रेन में हाई टेक का उपयोग किया गया है। इसमें सीसीटीवी कैमरे और फायर डिटेक्शन सिस्टम का यूज किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications