New Vande Bharat Train From Lucknow To Meerut: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए नई वंदे भारत ट्रेन आने वाली है। ये नई वंदे भारत ट्रेन मेरठ और लखनऊ के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को इस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। आइए इस ट्रेन से रूट से लेकर किराए तक की सारी जानकारी आपको देते हैं।

इस नई वंदे भारत ट्रेन का ये होग शेड्यूल
वंदे भारत ट्रेन सुबह 6:35 बजे मेरठ से अपनी यात्रा शुरू करेगी, जो दोपहर में आलमनगर पहुंचने से पहले मुरादाबाद और बरेली में रुकेगी। आलमनगर पहुंचने का सही समय अभी तक रेलवे के द्वारा शेयर नहीं किया गया है। इसके बाद ट्रेन लखनऊ जाएगी, जहां दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी। कुछ देर रुकने के बाद यह दोपहर 2:45 बजे मेरठ के लिए रवाना होगी।
वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3:10 बजे आलमनगर से रवाना होगी और रात 10 बजे तक मेरठ पहुंचने से पहले बरेली और मुरादाबाद में रुकेगी। यह ट्रेन कुल 459 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिससे यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा मिलेगी।
प्रधानमंत्री 31 अगस्त को करेंगे इस ट्रेन का उद्घाटन
2024 लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ से ही किया था। अब 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मेरठ वासियों को देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को दोपहर 1 बजे मेरठ से लखनऊ के लिए नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
इतने घंटे में सफर हो जाएगा पूरा
इस ट्रेन सेवा की शुरुआत को पीएम मोदी की ओर से मेरठ के लोगों के लिए एक तोहफा के रूप में देखा जा रहा है।
वंदे भारत ट्रेन मेरठ और लखनऊ के बीच की यात्रा को और भी आरामदायक और आसान बनाएगी। लगभग 7 घंटे और 10 मिनट में दूरी तय करने वाली यह ट्रेन परिवहन के अन्य साधनों की तुलना में एक तेज ऑप्शन प्रदान करती है।
पहले सफर का अनुभव कई यात्री मुफ्त में ले सकेंगे। रेलवे कुछ चुनिंदा यात्रियों को पास जारी करेगा। मुरादाबाद से लखनऊ तक यह ट्रेन पांच घंटे में व मेरठ तक दो घंटे से पहले पहुंचा देगी। राज्यरानी एक्सप्रेस मुरादाबाद से मेरठ तक ढाई घंटे में व लखनऊ तक साढ़े पांच घंटे में पहुंचती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications