Vande Bharat Metro: बेहद सस्ते में अब रेलवे यात्रियों को ट्रेन के अंदर खास सुविधाएं मिलने वाली है। पीएम मोदी अपने 16 सितंबर को पहली वंदे भारत मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद रेलवे यात्रियों की मौज होने वाली है क्योंकि मात्र 30 रुपये में लोग वंदे भारत मेट्रो में सफर करने को मिलेगा। आइए इस ट्रेन से जुड़ी सारी डिटेल्स आपको बताते हैं।

इन रूट्स पर दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन
ये नई वंदे भारत मेट्रो तमिलनाडु के चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा मैन्यूफ्रेक्चर की गई है। गुजरात के भुज से अहमदाबाद तक की यात्रा तय करेगी। इस वंदे भारत मेट्रो ट्रेन यात्रा में 9 स्टेशनों पर ऐवरेज 2 मिनट रुकते हुए 5 घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी। ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन दौड़ना शुरु करेगी।
वंदे भारत मेट्रो ट्रेन में देना होगा बस इतना किराया
वंदे भारत मेट्रो के किराए की जानकारी भी अब आ चुकी है। देश की पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन के टिकटों में सबसे कम किराया 30 रुपए जीएसटी सहित होगा। इसके अलावा सीजन टिकट साप्ताहिक, पाक्षिक (15 दिन) और मासिक सीजन टिकटों का किराया तालिका के अनुसार होगा। वंदे मेट्रो की यात्रा के लिए 7 रुपये, 15 रुपये और 20 रुपये के बराबर लिया जाएगा।
वंदे भारत मेट्रो ट्रेन में मिलेंगी कई सुविधाएं
वंदे भारत मेट्रो 3 से 4 घंटे की कुशल और आरामदायक यात्रा प्रदान करता है। 12 कोच वाली इस वंदे भारत मेट्रो ट्रेन में 1,150 यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी। इस मेट्रो ट्रेनों के समान डबल-लीफ स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे हैं। इन दरवाजों की खास बात है कि ये एक पूरी तरह से सीलबंद, धूल रहित, और बारिश-रोधी इंटीरियर सुनिश्चित करते है। ट्रेन के मॉड्यूलर डिजाइन में इजेक्टर-आधारित शौचालय शामिल हैं। इसके अलावा इस मेट्रो में कोच से एक महत्वपूर्ण अपग्रेड किया है।
ये है नई वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग
इस वंदे भारत ट्रेनों का टाइम टेबल निर्धारित किया जा चुका है। इसमें भुज-अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन (94802) भुज से सुबह 5:05 मिनट में प्रस्थान करेगी और अहमदाबाद सुबह 10:50 मिनट में पहुंचेगी। इसके अलावा वापसी में अहमदाबाद -भुज वंदे भारत मेट्रो (94801) अहमदाबाद से शाम 17 :30 मिनट में चलेगी और रात में 23:10 मिनट में भुज पहंचेगी। वहीं, दोनों तरफ वंदे भारत मेट्रो अंजार, गांधी धाम, भचाऊ, समखियाली, हलवद, ध्रांगध्रा, वीरमगाम , चांदलोदिया, साबरमती स्टेशन पर रुकेगी।
रेल मंत्रालय के मुताबिक हफ्ते में 6 दिन ही यह ट्रेन चलेगी। एक दिन यह ट्रेन नहीं चलेगी। भुज से रवाना होने वाली वंदे मेट्रो सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। इसकी ट्रेन की सर्विस रविवार को नहीं होगी। अहमदाबाद से रवाना होने वाली वंदे मेट्रो शनिवार को नहीं चलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications