Vande Bharat Metro Train: रेलवे ने लखनऊ-कानपुर के बीच हाईस्पीड वंदे भारत मेट्रो के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। इस ट्रेन के शुरू होने से 90 किमी की दूरी तीन घंटे से घटकर चंद मिनटों में पूरी हो जाएगी। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

इस रफ्तार से चलेगी हाई स्पीड वंदे भारत मेट्रो ट्रेन
इस वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की स्पीड में डेढ़ से दो गुना तक का इजाफा किया जा रहा है। यह ट्रेन 130 किलोमीटर से लेकर 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से संचालित की जा सकती है। इस ट्रेन के शुरू होने से 90 किमी की दूरी तीन घंटे से घटकर सिर्फ 45 मिनट में पूरी हो जाएगी। लखनऊ और कानपुर के ट्रैक को इस स्पीड के लिए तैयार भी कर लिया गया है। जल्द ही हाईस्पीड ट्रेन इन दो शहरों के बीच दौड़गी। जब ट्रेन इतनी स्पीड से संचालित होगी तो ट्रैक पर किसी तरह की रुकावट न आए इसे ध्यान में रखते हुए पटरियों के दोनों तरफ भी सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
रेलवे सुरक्षा का भी रख रहा है पूरा ध्यान
मिशन रफ्तार योजना के तहत रेलवे प्रशासन अपने ट्रैक की स्पीड बढ़ाने पर पूरा फोकस कर रहा है और ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रेलवे प्रशासन ट्रेन की पटरियों के आसपास स्टील की फेंसिंग कर रहा है जिससे कोई भी व्यक्ति या जानवर ट्रैक पर न आ सके।
ट्रेन में मिलेंगी ये सभी सुविधाएं
रूट के स्टेशनों की इंटरलॉकिंग, ट्रैक मेंटेनेंस का काम पहले ही पूरा कराया जा चुका है। मेट्रो ट्रेन की तरह ही इस वंदे भारत मेट्रो ट्रेन के कोच होंगे इस ट्रेन में यात्रियों के बैठने के साथ-साथ खड़े होने के लिए भी काफी स्पेस होगा। मेट्रो ट्रेन में जैसे सफर करने के दौरान यात्री सीट पर बैठ सकते हैं और कोच में इतना स्पेस होता है कि आराम से यात्री खड़े होकर भी सफर कर सकते हैं उसी तरह की सुविधा इस ट्रेन में भी यात्रियों को मिलेगी।
इसके अलावा ये ट्रेन पूरी तरह से एसी युक्त होगी। इस ट्रेन के चलने ने यह समय घटकर महज 45-55 मिनट पर आ जाएगा और बेहद कम समय में लोग अपनी यात्रा पूरी कर सकें। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
