Vande Bharat Metro: वंदे भारत एक्सप्रेस की सफलता के बाद अब वंदे भारत मेट्रो भी शुरु होने वाली है। वंदे भारत मेट्रो जल्द ही गुजरात में दौड़ेगी। इस मेट्रो का जल्द ही ट्रायल शुरु होगा। पश्चिमी रेलवे के अधिकारी के अनुसार, पहली वंदे भारत मेट्रो का संचालन अहमदाबाद से वडोदरा के बीच शुरु होगा। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

वंदे भारत मेट्रो में मिलेंगी ये सुविधाएं (Vande Bharat Metro Facilities)
इस मेट्रो में लोगों को लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी। इस ट्रेन की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। वडोदरा और अहमदाबाद के बीच चलने वाली वंदे भारत मेट्रो में एसी कोच और फ्लाइट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इन मेट्रो ट्रेनों को विशेष रूप से नियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इस मेट्रो में एक दूसरे से जुड़े कपार्टमेंट होंगे और हर डिब्बे में सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी टॉक बैक यूनिट, आधुनिक शौचालय और ऑटोमेटिक डोर जैसी फैसलिटी भी यात्रियों के लिए होगी। मेट्रो में पैनोरामिक विंडो और मॉडर्न टॉयलेट लगाए गए हैं जिसमें इंटरनेशनल स्टेंडर्ड के सामानों का उपयोग किया गया है। वहीं कोच में आरामदायक कुर्सियों के साथ-साथ यात्रियों को सूचना देने के लिए एलसीडी डिस्प्ले लगाए गए हैं।
इतना ही नहीं, हर बोगी में लगभग 100 यात्रियों से अधिक के बैठने के लिए सीटें लगी होंगी, बाकी लोग खड़े होकर भी इस मेट्रो में सफर कर सकते हैं। इसके अलावा खड़े होकर यात्रा करने के लिए भी अलग से बोगियां लगाई जाएंगी, जिसमें 200 यात्री भी सफर कर पाएंगे।
इस रूट पर दौड़ेगी देश की पहली वंदे भारत मेट्रो (First Vande Bharat Metro Route)
रेलवे की योजना के अनुसार, वडोदरा और अहमदाबाद के बीच पहली वंदे भारत मेट्रो चलाने की अधिक जरूरत है क्योंकि अहमदाबाद से मुंबई तक के रेल मार्ग को हाल ही में काफी उन्नत किया गया है। इस मेट्रो से पहले उच्च मांग को देखते हुए, इस मार्ग पर देश की पहली 20-कोच वाली वंदे भारत ट्रेन को भी शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
वंदे भारत मेट्रो ट्रेनों के मुकाबले खर्च होगा कम (Vande Bharat Metro Fare)
इस ट्रेन का किराया भी बाकि ट्रेनों के मुकाबले कम होगा। इसकी शुरुआत होने से रोजाना ट्रेन से आवजाही करने वाले यात्रियों का काफी समय भी बचेगा। रेलवे ने फिलहाल ये नहीं बताया कि कितना किराया यात्रियों से वसूला जाएगा लेकिन रेलवे के अधिकारियों ने इस बात को भी स्पष्ट किया है कि लोगों की पॉकेट को ध्यान में रखकर ही वंदे भारत मेट्रो का किराया निर्धारित किया जाएगा।
वंदे भारत मेट्रो से सफर बनेगा अधिक आरामदायक
वंदे भारत से प्रेरित वंदे मेट्रो कम दूरी वाले शहरों के सफर को आरामदायक बनाएगी और इस ट्रेन को भी उसी तरह से डिजाइन किया गया ह। इससे लोगों का सफर बेहद आसान हो जाएगा, जो काम के लिए रोजाना दूसरे शहर जाते हैं। आधुनिक फीचर्स से तैयार की गई वंदे मेट्रो ट्रेन जल्द ही पटरी पर दौड़ने वाली है और ये पूरी ट्रेन एयर कंडीशंड है जिकी वजह से सफर करने से पैसेंजर्स को थकान का अनुभव भी कम होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications