Sleeper Vande Bharat Train Route: भारतीय रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनें चलाकर यात्रियों को बड़ी सुविधा प्रदान की है। पिछले पांच सालों में देशभर के लगभग सभी राज्यों में वंदे भारत ट्रेनें चलाई गई हैं, जिससे न सिर्फ यात्रियों का समय बचता है बल्कि उन्हें कम खर्च में हवाई जहाज जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। अब अगले महीने स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है। ये ट्रेनें लंबे रूट पर चलाई जाएंगी, ताकि यात्री आराम से लेटकर यात्रा कर सकें।

इस रूट पर शुरु हो सकती है पहली स्लीपर वंदे भारत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन सिकंदराबाद से मुंबई रूट पर चलाई जा सकती है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने साउथ सेंट्रल रेलवे के जी.एम. ने भी जानकारी दी है। उन्होंने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने रेलवे जी.एम. अरुण कुमार को सुझाव दिया है कि पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन इसी रूट पर चलाई जाए, क्योंकि इन शहरों के बीच फिलहाल कोई वंदे भारत नहीं चल रही है। वहीं, एक और जानकारी सामने आई है कि सिकंदराबाद-पुणे के बीच चेयर कार वंदे भारत शुरू की जा सकती है, जो शताब्दी एक्सप्रेस की जगह ले सकती है।
यह भी जानकारी सामने आई है कि इस रूट पर स्लीपर वंदे भारत ट्रेन से ऐसा लग रहा है कि वंदे भारत ट्रेन सिकंदराबाद-पुणे के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस की जगह लेगी।
इसके अलावा काचीगुड़ा-बेंगलुरु के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की भी मांग बढ़ने लगी है। यात्री इस रूट पर वंदे भारत चलाने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जो किसी भी अन्य ट्रेनों से कहीं ज्यादा है। इसमें लेटने और बैठने वाली सीटों को भी आधुनिक तरीके से बनाया गया है, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पटना और टाटानगर के बीच चल सकती है वंदे भारत
दूसरी ओर, भारतीय रेलवे एक नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है, जो पटना और टाटानगर के बीच चलेगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। यह ट्रेन चेयर कार होगी और यात्री पटना से टाटानगर के बीच अपना सफर सात घंटे में पूरा कर सकेंगे। अगर रेलवे बोर्ड से प्रस्ताव पास हो जाता है तो ट्रेन के ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
वंदे भारत ट्रेन के कोच भी ज्यादा साफ-सुथरे होते हैं। ट्रेन के डिब्बों में रोगाणु-मुक्त वायु आपूर्ति, बेहतर ताप वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग नियंत्रण के लिए उच्च दक्षता वाले कंप्रेसर और यूवी लैंप का इस्तेमाल किया जाता है।
वंदे भारत ट्रेन में मिलती हैं कई सुविधाएं
साथ ही ट्रेन के सभी दरवाजे पूरी तरह से ऑटोमेटिक तकनीक से खुलते और बंद होते हैं। हर गेट पर ऑटोमेटिक फुटरेस्ट लगा हुआ है। ट्रेन में जीपीएस सिस्टम और फायर सेंसर लगा हुआ है। ट्रेन में वाई फाई की सुविधा भी मौजूद है, इससे लोग ट्रेन में वाईफाई की मदद से अपना मनोरंजन कर सकते हैं। इसके अलावा खाने पीने का सामान रखने के लिए डीप फ्रीजर लगाए गए हैं। हर सीट पर यात्रियों को चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा मिलेगी। 32 इंज का टीवी लगा हुआ है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications