Vande Bharat Express Train New Routes: जिस घड़ी का लंबे समय से इंतजार हो रहा था वह करीब आ चुकी है। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी हुई यात्रियों के लिए एक और खुशखबरी दे दी है। रेलवे ने बरेली होते हुए दो और रूटों पर वंदे भारत का संचालन करने की तैयारी शुरू कर दी है।
इसके लिए अगले महीने स्पीड ट्रायल हो सकता है। बरेली के लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि ये दोनों वंदे भारत ट्रेनें शहर के बीच से होकर गुजरेंगी, जिसका फायदा उन्हें भी मिलेगा।

इन रूटों पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
भारतीय रेलवे ने रूट का मैप तैयार कर लिया है, जिसमें लखनऊ-दिल्ली, काठगोदाम-दिल्ली, टनकपुर से पीलीभीत, शाहजहांपुर और सीतापुर होते हुए लखनऊ और रामनगर से आगरा तक का हिस्सा शामिल है।
उम्मीद है कि अगले महीने तक बरेली से गुजरने वाले इन दो रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाओं का स्पीड टेस्ट हो जाएगा। हाल ही में उत्तर रेलवे मुरादाबाद डिवीजन के बेड़े में दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल की गई हैं। इनमें से एक देहरादून से दिल्ली की यात्रा को आसान बनाती है, जबकि दूसरी बरेली के रास्ते देहरादून और लखनऊ के बीच यात्रियों को सेवा प्रदान करती है।
चुनाव से पहले लखनऊ-दिल्ली, रामनगर-आगरा, काठगोदाम-दिल्ली और टनकपुर-लखनऊ जैसे कई रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने के लिए चर्चा चल रही थी।
इतनी स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन
रेल मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में बताया कि वंदे भारत ट्रेनों की औसत गति 2020-21 में 84.48 किलोमीटर प्रति घंटे से घटकर 2023-24 में 76.25 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई है।
रेलवे अधिकारियों ने इस बात की भी जानकारी दी है कि न केवल वंदे भारत बल्कि कई अन्य ट्रेन भी उन जगहों पर सुरक्षित गति को बना रखी हैं, जहां 'बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का काम' चल रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि कम से कम दो रूटों पर अगले माह के अंत तक स्पीड ट्रायल हो सकता है। इसके पहले ट्रैक मरम्मत समेत अन्य काम किए जा रहे हैं। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्पीड ट्रायल की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
वंदे भीरत ट्रेन में मिलेगी कई सुविधाएं
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों को रात के सफर में सोने के लिए सामान्य ट्रेनों की तरह लंबी सीट उपलब्ध कराई जाएगी। इसका किराया सामान्य स्लीपर ट्रेन के कोच के बराबर रहेगा। वंदे भारत मेट्रो ट्रेन मुंबई की लोकल ट्रेन की तरह छोटे-छोटे स्टेशन एवं कम दूरी के स्टेशन पर ठहरेगी।
इस ट्रेन से स्थानीय गांव कस्बों को शहरों से कनेक्टीविटी उपलब्ध कराना आसान हो जाएगा। सिर्फ यही नहीं, इस ट्रेन में थोड़ा ज्यादा किराया देकर यात्री वातानुकूलित कोच में सफर कर सकेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications