Vande Bharat Express New Route: देश की सबसे लोकप्रिय ट्रेन वंदे भारत के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। जी हां, अहमदाबाद का प्रसिद्ध देवेंद्रेश्वर महादेव मंदिर और मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मन्दिर तक के लिए फिलहाल कोई सीधी ट्रेन नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता रहता है लेकिन अब यह परेशानी जल्द दूर होने वाली है। आपको बता दें कि वंदे भारत ट्रेन जल्द ही मुंबई-अहमदाबाद रूट पर अपनी टॉप स्पीड से दौड़ेगी।

इस दिन से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
वंदे भारत ट्रेन की लॉन्चिंग के दौरान रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गई है कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन 15 अगस्त से रेलवे ट्रैक पर दौड़ने वाली है। रेलवे बोर्ड ने मुंबई और वडोदरा डिवीजन को 30 जून तक जरूरी काम पूरा करने और कंफर्मेटरी ऑसिलोग्राफ कार रन का निर्देश दिया है।
भारतीय रेलवे की इस परियोजना का उद्देश्य व्यस्त मार्गों पर ट्रेनों की गति बढ़ाना है। मुंबई और अहमदाबाद के बीच ट्रेन से दूरी 491 किलोमीटर है और वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस से 5 घंटे 15 मिनट लगते हैं। गति में वृद्धि से यात्रा के समय में 30 मिनट तक की बचत होगी।
इतनी स्पीड से ट्रैक पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
मौजूदा रेलवे ट्रैक पर वंदे भारत की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा ही पहुंच पाती है, लेकिन अब मुंबई और अहमदाबाद रूट पर यह ट्रेन इससे तेज रफ्तार से चलेगी। इस स्पीड के बारे में जानकारी देते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ने यह बताया है कि सेमी हाई स्पीड ट्रेन की टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
मुंबई और अहमदाबाद के बीच ट्रेन से दूरी 491 किलोमीटर है और वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस से 5 घंटे 15 मिनट लगते हैं। गति में वृद्धि से यात्रा के समय में 30 मिनट तक की बचत होगी।
ये होगा वंदे भारत ट्रेन का समय
फिलहाल इस रूट पर दो वंदे भारत ट्रेनें चलती हैं। एक ट्रेन रविवार को चलती है जबकि दूसरी वंदे भारत बुधवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलती है। मुंबई-अहमदाबाद रूट पर ट्रेन नंबर 22962 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस अहमदाबाद से सुबह 6:10 बजे निकलती है और 11:35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है।
यही ट्रेन 11.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचने से पहले वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली जैसे कुछ स्टेशनों पर रुकती है। वापसी की यात्रा पर ट्रेन नंबर 22961 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से 15:55 बजे निकलती है और 21:25 बजे अहमदाबाद पहुंचती है। वापसी की यात्रा पर ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर रुकती है।
वंदे भारत ट्रेन में मिलेंगी कई सारी सुविधाएं
वंदे भारत ट्रेन में प्लेटफॉर्म की तरफ चार कैमरे और कोच के बाहर रियर-व्यू कैमरे भी लगाए गए हैं। इसमें एक ऐसे सिक्योरिटी सिस्टम है जिसका नाम कवच है। एक बार दरवाजे बंद होने के बाद इस ट्रेन के दरवाजे सीधे अगले स्टॉप पर खुलते हैं और इस ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे हैं।
बेहतर वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग प्रबंधन और रोगाणु मुक्त वायु आपूर्ति के लिए ट्रेन में यूवी लाइट और उच्च दक्षता वाले कंप्रेसर लगे हैं। सिर्फ यही नहीं, वंदे भारत ट्रेन में सीट्स के सॉकेट पर मोबाइल चार्जिंग प्वॉइंट दिए हुए हैं।
एडवांस कोच नियंत्रण प्रबंधन प्रणाली नियंत्रण कक्ष और रखरखाव कर्मियों के लिए बेहतर निगरानी और इनपुट भी प्रदान करती है। वंदे भारत के हर कोच में इमरजेंसी एग्जिट और फायर सिस्टम है। इसके साथ ही, इस ट्रेन में आपको वाई-फाई की सुविधा भी मिलती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications