Vande Bharat Express: उत्तर प्रदेश को इस महीन दो नई वंदे भारत ट्रेन मिलेगी. यह नई वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से आगरा के बीच चलेगी. वंदे भारत ट्रेन के रूट में प्रायगराज भी कवर किया जाएगा. इस ट्रेन के आने से यात्रियों का सफर करना और आसान बन जाएगा. चलिए इस नई वंदे भारत ट्रेन के बारे डिटेल्स में जानते हैं.

15 सितंबर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के जमशेदपुर से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले है. इसके अलावा झारखंड के जमशेदपुर के लोगों को भी इस दिन दो नई वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने वाला है.
रेलवे विभाग ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश को नई वंदे भारत ट्रेन का तोहफा दिया है. फरवरी 2024 में उत्तर प्रदेश में तीन वंदे भारत ट्रेन आई थी. वहीं पिछले महीने यानी अगस्त 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश सहित कर्नाटक, तमिलनाडु की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए तीन नई ट्रेन की घोषणा की थी.
अब एक बार फिर उत्तर प्रदेश को इस महीने दो नई वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है. यह ट्रेन वाराणसी से आगरा के बीच सफर का समय कम करेगी. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन प्रायगराज से होकर भी गुजरेगी.
कितने स्टॉप से होकर गुजरेगी ट्रेन?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक वाराणसी से आगरा के बीच चलने वाली ट्रेन आगरा कैंट से शुरू होगी. जिसके बाद ये ट्रेन टूंडला जंक्शन, इटावा जक्शन, कापुर सेंट्रल, प्रयागराज जक्शन स्टॉप पर रूकेगी.
इन नई वंदे भारत ट्रेन के जरिए 7 घंटे में ही आगरा से वाराणसी पहुंचा जा सकेगा.
वंदे भारत ट्रेन का क्या रहेगा शेड्यूल
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ये नई वंदे भारत ट्रेन आगरा कैंट से सुबह 6 बजे चलना शुरू होगी और दोपहर 1 बजे ये ट्रेन वारणसी पहुंचा देगी. इसके साथ ही वापसी के लिए वारणसी से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट में वंदे भारत ट्रेन चलना शुरू होगी. यह ट्रेन आपको रात 10 बजकर 20 मिनट में आगरा पहुंचा देगी. वहीं शाम 4 बजकर 50 मिनट में आप प्रायगराज पहुंच जाएंगे. इसके अलावा यह ट्रेन कानपुर, इटावा और टूंडला से होते हुए जाएगी.
यह पता चला है कि यूपी की ये नई वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से आगरा 6 दिन चलेगी. वहीं शुक्रवार के दिन इस ट्रेन की कोई सर्विस नही रखी गई है. यह बात ध्यान देने वाली है कि अभी तक रेलवे विभाग की तरफ से ट्रेन का ऑफिशियल शेड्यूल नहीं दिया गया है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
